गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी और मारपीट मामले में 7 आरोपी गिरफ्तार, घटना का वीडियो हुआ था वायरल


डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। गुवाहाटी में एक नाइटक्लब में महिला के साथ मारपीट और उसके कपड़े उतारने के आरोप में नाइटक्लब के प्रबंधक सहित सात लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपितों में तीन महिलाएं हैं।

घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार किया।

आरोप है कि झगड़े के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की और उसके कपड़े उतार दिए। यह घटना खानापारा क्षेत्र के नाइटक्लब में हुई। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि नाइटक्लब ‘द लोकल्स’ देर तक कैसे खुला रहा, जबकि नियमों के अनुसार 12:30 बजे नाइटक्लब को बंद हो जाना चाहिए था।

वीडियो फुटेज से पता चला कि पीड़िता को बार के अंदर लगभग 2:30 बजे पीड़िता के साथ मारपीट की गई। उसके बाल और कपड़े खींचते हुए बेसमेंट की ओर खींचा गया। उसके कपड़े उतारे गए। इस दौरान महिला लगभग बेहोशी की हालत में पहुंच गई थी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस घटना में शामिल कई लोग उस नाइटक्लब से जुड़े थे या वहां के कर्मचारी थे, और बार के मैनेजमेंट ने इस मामले की जानकारी स्थानीय पुलिस स्टेशन को नहीं दी थी। इस मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

इमारत में काम करने वाले एक सुरक्षा गार्ड ने दावा किया कि महिला ने क्लब के अंदर एक महिला बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था। उसके मुताबिक, इससे वहां मौजूद अन्य बाउंसर नाराज हो गए और महिला को नीचे ले जाकर उसके साथ मारपीट की। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)



Source link

Related posts

वायरल वीडियो:रश्मिका ने क्यूट अंदाज में उड़ाया विजय का मजाक; अभिनेता ने पत्नी को बताया रोजाना की एंटरटेनमेंट – Rashmika Mandanna Mimic Vijay Deverakonda Actor Share Adorable Bts Video From Ranabaali

Firozabad News:शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, फोटो वायरल कर जान से मारने की धमकी – Rape Under The Pretext Of Marriage; Threat To Kill After Making Photos Viral

VIDEO: पत्नी मायके गई तो 80 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा पति, बोला- उसे बुलाओ – hapur husband climbs 80 feet jio tower wife went to maika viral video lclcn