गेट पर चप्पल से किया ऐसा जुगाड़… वीडियो देख लोग बोले- बचा लिए 1000 रुपये! – viral desi jugaad slipper automatic door closer hack video tstsd


इंटरनेट पर ऐसे- ऐसे वीडियो वायरल होते रहते हैं. जिन्हें देखकर बिना हैरान हुए आप रह ही नहीं सकते. कुछ जुगाड़ वाले वीडियो देखकर तो आप अपनी हंसी भी नहीं रोक पाएंगे. वहीं ऐसे जुगाड़ निकालने वाले लोगों के दिमाग की भी दाद देनी पड़ती है. ऐसे ही एक जुगाड़ के वीडियो ने लोगों का ध्यान खींचा है. 

कुछ वायरल वीडियो में ऐसा जुगाड़ दिखाया गया है, जिससे ऑटो डोर क्लोजर लगाने का हजारों का खर्चा भाई ने बचा लिया. इस वीडियो से गेट से भाई ने ऐसा जुगाड़ लगाया कि दरवाजा खुलने के बाद खुद- ब- खुद धीरे- धीरे बंद हो जाता है. यह जुगाड़ ठीक उसी तरह काम करता है जैसे गेट में कोई डोर क्लोजर लगा हो. 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @priyazkorners नाम के हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है. इसमें एक शख्स चप्पल को दरवाजे और उसके फ्रेम के बीच में रखकर स्क्रू लगाकर फिक्स कर देता है. इसके बाद जब वह दरवाजे को खोलता है तो डूर खुद से धीरे- धीरे बंद हो जाता है. 

यह जुगाड़ ठीक उसी तरह काम करता दिखाई दे रहा है. जैसा कि किसी दरवाजे में लगा ऑटो डूर क्लोजर काम करता है. अगर हम दरवाजे में ऑटो डूर क्लोजर लगवाएं तो इसमें 1000 से लेकर 4000 रुपये तक खर्च हो जाता है. 

यह भी पढ़ें: VIDEO: हवा भरी मेहंदी, काजल की खाली डिब्बी… महिला ने दिखाया- माता के श्रृंगार के इस पैकेट में क्या होता है?

इन वीडियो पर काफी सारे लोग अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा है – ये डूर क्लोजर नहीं चप्पल क्लोजर है. दूसरे यूजर ने लिखा है – भाई ने 100 रुपये में डूर क्लोजर का जुगाड़ कर दिया. वहीं कुछ लोगों ने उसे 100 रुपये की चप्पल बर्बाद करने को उसकी बेवकूफी भी बताया है. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

लखीसराय: वायरल वीडियो में कट्टा और कारतूस का प्रदर्शन, युवक गिरफ्तार, National Hindi News

क्या मुनव्वर फारुकी फिर हुए गिरफ्तार? वायरल वीडियो देख कॉमेडियन का भी चकराया माथा, दिया ऐसा करारा जवाब

झांसी में भंडारे के दौरान विवाद; युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज की FIR