गोरखपुर के रामगढ़ताल पर बिखरा करिश्मा कपूर की खूबसूरती का ‘करिश्मा’, तस्वीरें वायरल


जागरण संवाददाता, गोरखपुर। रामगढ़ताल की सुंदरता बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर को भा गई है। एक माह बाद उन्होंने यहां ली गई तस्वीर को जैसे ही अपने इंटरनेट मीडिया अकाउंट पर अपलोड किया, यह प्रसारित होने लगी।

स्थानीय हैंडलर लाइक व कमेंट्स करने के साथ ही उनके पोस्ट को शेयर करने लगे। इससे लोगों को भ्रम हो गया कि वह शनिवार को गोरखपुर आई हैं, लेकिन बाद में पता चला कि यह तस्वीर एक माह पुरानी है।

बालीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर एक माह पूर्व देवरिया में ज्वेलरी के एक शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं। उस दौरान वह रामगढ़ताल के किनारे स्थित कोर्टयार्ड बाइ मैरियट होटल में रूकी थीं।

यहां उन्होंने रामगढ़ताल के किनारे लगे रेलिंग के पास खड़े होकर तस्वीर खिंचवाई थी। अब उन्होंने जैसे ही इस तस्वीर को अपने इंटरनेट मीडिया के इंटाग्राम प्लेटफार्म पर अपलोड किया, तस्वीर प्रसारित हो गई। जैसे ही यहां के हैंडलर इस तस्वीर को अपने अकाउंट से शेयर किए, लोगों को लगा कि वह गोरखपुर आई हैं।



Source link

Related posts

गुरुद्वारे में जूते पहनकर घुसी दिल्ली पुलिस? DCP ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

मेरठ में खेल रहे बच्चों पर चढ़ी तेज रफ्तार कार, खौफनाक वीडियो वायरल

रामपुर: बीच सड़क पर महिला से बर्बरता, वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस – rampur woman assault video viral police registers case against in laws ntc ksrj