गोरखपुर में जेई का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगे, बोलने वाला बिजलीकर्मी हटाया गया


जागरण संवाददाता, गोरखपुर। ‘देखो, तुम जेई का कुछ नहीं बिगाड़ पाओगो। कहीं भी शिकायत कर लो जेई बच जाएंगे।’ दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र के एक निविदाकर्मी और इलाके के एक उपभोक्ता की बातचीत का 2:37 मिनट का एक आडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है।

आडियो में उपभोक्ता और निविदाकर्मी के बीच 15 हजार रुपये के लेन-देन की बात हो रही है। उपभोक्ता कह रहा है कि कनेक्शन के नाम पर रुपये जेई ने लिए थे तो निविदाकर्मी कह रहा है कि रुपये बकाया के मद में लिए थे। इस पर कसम खाने की भी बात हो रही है। आडियो प्रसारित होने के बाद निविदाकर्मी को दुर्गाबाड़ी से हटाकर राजेंद्र नगर उपकेंद्र पर तैनात कर दिया गया है। एक और निविदाकर्मी का क्षेत्र बदला गया है।

दुर्गाबाड़ी उपकेंद्र क्षेत्र में कनेक्शन देने, बकाया जमा कराने, कनेक्शन काटने के बाद जोड़ने के नाम पर वसूली की लगातार शिकायत हो रही है। इलाके में जर्जर पोल न बदलने का मामला भाजपा के दो पार्षद अधीक्षण अभियंता शहर के पास ले जा चुके हैं। अब आडियो प्रसारित होने के बाद निविदाकर्मी अभिषेक मिश्र को हटा दिया गया है। दूसरे निविदाकर्मी को दुर्गाबाड़ी से हटाकर सूरजकुंड क्षेत्र का जिम्मा दिया गया है।



Source link

Related posts

बीच हाईवे पर आया 28 किलो का विशाल लंबा-मोटा अजगर, युवक ने बिना डरे एक हाथ से पकड़ लिया, देख कांप उठे लोग!

गुलजार ने मांगा पानी, तुरंत गिलास लेकर पहुंचे सचिन, लोग बोले- यही है बड़े इंसान की पहचान – sachin tendulkar gulzar water viral video book launch tstf

ग्रेटर नोएडा: गाड़ियों के काफिले से खतरनाक स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर हरकत में आई पुलिस