ग्लोबल बॉक्स ऑफिस के ‘राजाधिराज’ बने रणबीर कपूर, छोटी दीवाली के दिन Ramayana पर जमकर हुई धनवर्षा


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। बहुचर्चित फिल्म रामायणम् (Ramayana) ने कमाई के मामले में बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार एंट्री मारी है। घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ इंटरनेशनल मार्केट में भी रणबीर कपूर स्टारर इस माइथोलॉजिकल फिल्म की तूती बोल रही है। रिलीज के तीसरे दिन छोटी दीवाली के मौके पर रामायणम् ने पूरी दुनिया में ताबड़तोड़ कारोबार किया है। 

शनिवार को रामायणम् पार्ट-1 के ग्लोबली कलेक्शन में बंपर उछाल देखने को मिला है, जिसकी मदद से अब ये मूवी 400 करोड़ का आंकड़ा छूने के करीब पहुंच गई है। आइए जानते हैं कि तीसरे दिन रामायणम् की कमाई कितनी हुई है।

रामायणम् ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर किया कमाल

अभिनेता रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) स्टारर रामायणम् ने सही मायनों में दर्शकों का दिल जीत लिया है और फेस्टिव सीजन के दौर में भारी तादाद में लोग इस पौराणिक कहानी वाली फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों तक पहुंच रहे हैं। इस बात का अंदाजा आप छोटी दीवाली के दिन रामायणम् पार्ट-1 की धमाकेदार कमाई को देखकर आसानी से लगा सकते हैं, जोकि वर्ल्डवाइड 143 करोड़ से ज्यादा रही है। 

कुल मिलाकर कहा जाए तो रामायणम् ने सही मायनों में फैंस का दिल जीत लिया है और इसकी बंपर कमाई ने हर किसी को सरप्राइज किया है। आपको बता दें दो पार्ट में अनाउंस हुई रामायणम् फ्रेंचाइजी का कुल बजट 4000 करोड़ है, ऐसे में अगर फिल्म इसी तरह से कमाई करती रही, तो आसानी से अपनी लागत निकाल सकती है। 

विदेशों में धूम मचा रही है रामायणम्

रामायणम् की धमाकेदार वर्ल्डवाइड कमाई में सबसे बड़ा योगदान ओवरसीज फिल्म के शानदार प्रदर्शन का रहा है। अब तक रिलीज के तीन दिन के भीतर दुनियाभर में ये फिल्म ओवरसीज ग्रॉस 157 करोड़ से अधिक का कारोबार कर चुकी है। आने वाले दिनों में और भी तेजी से इजाफा होता हुआ नजर आएगा।



Source link

Related posts

Ramayana Movie Collection: तीसरे दिन कमाई में रॉकेट सी तेजी, भगवान राम की महागाथा के आगे ‘जवान’, ‘एनिमल’ ध्‍वस्‍त – ramayana movie collection day 3 worldwide ranbir kapoor yash epic film massive jump on saturday beats jawan and animal

‘बाजीगर’ से ‘हैप्पी न्यू ईयर’ तक, शाहरुख की इन 11 फिल्मों ने दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर मचाया था धमाल

‘रामायण’ तीन दिन में 150 करोड़ के पार, बनी 2026 की 7वीं हाईएस्ट ग्रॉसर, जानें सैटरडे कलेक्शन