चम्मच या चॉपस्टिक? चीनी महिला के बिरयानी खाने के ‘जुगाड़’ हुआ इंटरनेट पर वायरल, लोगों ने किए मजेदार कमेंट्स


लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। भारत में खाने-पीने की एक से बढ़कर एक चीजें मिलती हैं। लाजवाब स्वाद और खुशबू के लिए यहां का खाना दुनियाभर में मशहूर है। हाल ही में एक चीनी महिला ने पहली बार भारतीय खाना चखने का अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस वीडियो में महिला बिरयानी खा रही थी, लेकिन लोगों का ध्यान किसी और चीज ने ही आकर्षित किया। 

दरअसल, इस वीडियो में वो महिला एक बड़े ही अनोखे अंदाज में चम्मच पकड़कर बिरयानी खा रही थी। इस वीडियो पर यूजर्स में काफी मजेदार कॉमेंट किए और महिला के चम्मच पकड़ने का अंदाज काफी वायरल भी हुआ। आइए जानें आखिर क्या था चम्मच पकड़ने के अंदाज में खास। 

अंदाज देखकर छूट जाएगी हंसी

चीनी लोग खाने के लिए अक्सर चॉपस्टिक्स का इस्तेमाल करते हैं। इसलिए हो सकता है कि उनके लिए चम्मच से खाना थोड़ा अजीब हो। जाहिर है कि उस महिला को भी उसी से खाने की आदत होगी। वीडियो में महिला के सामने बिरयानी की प्लेट आती है और वो उसे देखकर काफी एक्साइटेड भी हो जाती है, लेकिन जब वो चम्मच उठाती है, तो उसे सीधे पकड़ने की जगह चॉपस्टिक की तरह पकड़कर चावल उठाने की कोशिश करने लगती है। 

उस महिला ने दो चम्मचों को एक साथ उल्टा पकड़ा और उन्हें चॉपस्टिक बनाकर बिरयानी खाने लगी। उसका ये अनोखा तरीका इंटरनेट पर काफी वायरल हुआ और लोगों ने इस वीडियो पर काफी मजेदार कमेंट भी किए।

सोशल मीडिया यूजर्स ने किए मजेदार कमेंट्स

इस वायरल वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स के अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिले, जिनमें से कुछ तो बहुत ही फनी थे। एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘क्या आपके पास चीनी बिरयानी है? क्योंकि हमारे पास तो इंडियन चाइनीज खाना है।’ 

वहीं एक यूजर ने लिखा, ‘चॉपस्टिक से कुछ ज्यादा ही लगाव है।’ 

वहीं एक यूजर ने दोनों देशों का जुड़ाव दिखाते हुए लिखा कि दो पड़ोसी देश प्यार के जरिए अपनी हजारों साल पुरानी संस्कृति साझा कर रहे हैं। भारत और चीन बुद्ध और प्राचीन व्यापार से जुड़े हैं। भारत के कोलकाता में तो चीनी समुदाय का अपना फूड मार्केट भी है।

एक यूजर ने मजाक करते हुए लिखा, ‘क्या आप चीनी हैं या बेवकूफ? चीनी लोग तो समझदार होते हैं।’



Source link

Related posts

पुलिस छानती रही जंगल, डकैत ने मंदिर से बना दिया वीडियो… 60 हजार के इनामी कल्ली गुर्जर के वायरल दावे से मचा हड़कंप – mp rajasthan most wanted dacait kalli gurjar viral video maheshwara temple lcln

Bhagalpur News: ब्राउन शुगर के आरोप में युवकों की पिटाई का वीडियो वायरल, Bhagalpur Hindi News

Bhagalpur News: हथियार के साथ वायरल युवक गिरफ्तार, कट्टा-पिस्टल व आठ कारतूस बरामद, Bhagalpur Hindi News