चलती कार में लड़की से रेप, नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई; वीडियो वायरल करने की दी धमकी, Uttar-pradesh Hindi News


बुलंदशहर में एक लड़की के साथ चलती कार में रेप किए जाने का मामला सामने आया है। लड़की ने आरोप लगाया कि रेप के बाद उसे रुड़की में छोड़कर आरोपी भाग गए। उसने खुद को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाए जाने और वीडियो वायरल किए जाने की धमकी देने का भी आरोप लगाया।

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में एक लड़की को कार से अगवा कर चलती गाड़ी में रेप किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को दिया और उसे अगवा कर लिया। आरोपी अपने साथियों के साथ युवती को कार में डालकर ले गया, जहां उसके साथ दरिंदगी की गई। घटना के करीब एक माह बाद भी स्थानीय पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की तो पीड़िता ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

​मंगलवार को अरनिया क्षेत्र निवासी पीड़िता ने परिजनों के साथ पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 सितंबर की सुबह वह पशुओं को बांधने गई थी। आरोप है कि उसी दौरान गांव के रिश्तेदार युवक ने बहला-फुसलाकर उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी। नशीला पदार्थ मिला होने के कारण वह बेसुध होने लगी। इसके बाद युवक ने तीन साथियों की मदद से उसे जबरन कार में डाल लिया। आरोपी उसे कार से रुड़की की ओर ले गए और रास्ते में चलती गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया।

होश में आने पर पीड़िता ने खुद को बदहवास हालत में पाया। आरोपियों ने मोबाइल से वीडियो बनाने का दावा करते हुए शिकायत करने पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी और उसे रुड़की छोड़कर फरार हो गए। पीड़िता किसी तरह राहगीरों की मदद से पैसे जुटाकर रोडवेज बस से वापस अपने घर पहुंची। पीड़िता के अनुसार ​घर लौटने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने पीड़िता और उसके परिजनों को पुलिस से शिकायत करने पर गंभीर परिणाम भुगतने और झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।

राहगीरों से मदद लेकर घर पहुंची पीड़िता

पीड़िता का कहना है कि वह किसी तरह राहगीरों की मदद से पैसे जुटाकर रोडवेज बस से वापस अपने घर पहुंची। आरोप है कि जब पीड़िता अरनिया थाने पहुंची तो पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने की जगह उल्टा पीड़िता के परिवार पर ही फैसले का दबाव बनाना शुरू कर दिया। थाने के चक्कर काटकर थक चुकी पीड़िता ने मंगलवार को एसएसपी और एसपी देहात से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने निष्पक्ष जांच और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिली है थाना पुलिस को निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एसएसपी के आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



Source link

Related posts

मुंबई: डोसे में निकला चूहा, वीडियो वायरल कर रेस्टोरेंट मालिक से मांगे 25 लाख, FIR

होटल में डोसा खाते समय मिला चूहा, वीडियो वायरल करने की धमकी देकर मांगे 25 लाख रुपये, National Hindi News

अर्चना पूरन सिंह के परमीत सेठी ने छुए पैर, ‘पति पत्नी और पंगा 2’ के सेट से वीडियो वायरल