चीन:रूबिक क्यूब सॉल्व करने में दिखी गजब की रफ्तार, 6 साल की बच्ची ने रचा रिकॉर्ड, वायरल हुआ वीडियो – China 6 Year Old Girl Rubiks Cube World Record 4.27 Seconds Viral Video


रुबिक क्यूब वर्ल्ड रिकॉर्ड वायरल वीडियो: रुबिक क्यूब को सुलझाना आसान नहीं होता। इसके रंगों को सही क्रम में लाने के लिए दिमागी कौशल, एकाग्रता और लगातार अभ्यास की जरूरत पड़ती है। यही वजह है कि इसे हल करने में अच्छे-अच्छों को भी काफी मशक्कत करनी पड़ती है। जिस रुबिक क्यूब को सुलझाने में बड़े-बड़ों के पसीने छूट जाते हैं, उसे चीन में चेंगदू की रहने वाली छह साल की बच्ची लियान ने महज कुछ सेकंड में सुलझाकर नया रिकॉर्ड बना दिया। 

दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर रचा नया रिकॉर्ड

चीनी सरकारी ब्रॉडकास्टर CCTV के मुताबिक, लियान ने इस महीने वुहान और ग्वांगझू में आयोजित दो प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। इन दोनों प्रतियोगिताओं को World Cube Association (WCA) से मान्यता प्राप्त थी। लियान ने दोनों प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 3×3 के औसत समय का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 

 यहां देखें वीडियो-

4.27 सेकंड में सुलझाया रुबिक क्यूब


रुबिक क्यूब की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों को आमतौर पर क्यूब को पांच बार सॉल्व करना होता है। इसके बाद इन सभी प्रयासों के समय के आधार पर औसत समय दर्ज किया जाता है। लियान ने एक प्रतियोगिता में 4.52 सेकंड और दूसरी में महज 4.27 सेकंड का औसत समय दर्ज किया। CCTV के मुताबिक, इस प्रदर्शन के साथ वह 3×3 रुबिक क्यूब में 4.5 सेकंड से कम औसत समय दर्ज करने वाली पहली महिला स्पीडक्यूबर बन गई हैं।


 



रूबिक क्यूब से हुई पहली मुलाकात


लियान की मां के मुताबिक, उनकी बेटी को बचपन में एक क्लास के दौरान पहली बार रुबिक क्यूब से परिचित कराया गया था। उस समय वह डांस और म्यूजिक जैसी दूसरी गतिविधियां भी सीख रही थीं, बाद में उनकी मां ने महसूस किया कि रुबिक क्यूब बच्चों की कई क्षमताओं को बेहतर करने वाली गतिविधि हो सकती है। इसके बाद लियान ने इस पर ज्यादा ध्यान देना शुरू किया।




बहू ने दिया ऐसा सरप्राइज, ससुराल वाले रह गए हैरान, सोशल मीडिया पर छाया वीडियो





तेज बहाव में बह रहे नन्हे हाथी की मछुआरों ने ऐसे बचाई जान, मां से मिलन का नजारा देख भावुक हुए लोग

 

रोज 2 से 3 घंटे प्रैक्टिस करती हैं लियान


3×3 रुबिक क्यूब महिला वर्ग में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने वाली छह साल की बच्ची के इस वीडियो को एक्स पर शेयर किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, लियान अब रुबिक क्यूब हल करने के 1,300 से ज्यादा एल्गोरिदम सीख चुकी हैं। वह रोजाना करीब दो से तीन घंटे इसकी प्रैक्टिस करती हैं।



Source link

Related posts

India’s First Bullet Train: तैयारी पूरी… अगले साल पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे ने Video जारी कर किया कन्फर्म – First Bullet Train of India from next year 2027 on track Railway Ministry confirms share video viral tutc

गिरफ्तार करो इसको, ये कैसी हरकत..लड़कियों के करीब जाकर क्यों करता है स्टंट, लोगों का भड़का गुस्सा

‘मोबाइल चलाया तो आंखें निकाल लेगा डॉक्टर’, दहशत में बच्चों का वीडियो वायरल