छठवें हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर बवंडर लाई Hanuman Ansh, ‘नीम करोली बाबा’ की हुई कृपा, रॉकेट की स्पीड से हुआ कलेक्शन


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। नीम करोली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म हनुमान अंश (Hanuman Ansh) बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है। फिल्म का निर्देशन विशाल चतुर्वेदी (Vishal Chaturvedi) ने किया है। फिल्म 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हई थी।

किसी को नहीं था कलेक्शन पर यकीन

हनुमान अंश को बॉक्स ऑफिस पर 42 दिन पूरे हो चुके हैं। एक फिल्म जो अपने दूसरे हफ्ते में ही सिनेमाघरों से बाहर होने वाली थी उसने यहां छठवां हफ्ता पूरा कर लिया है और इस बात पर शायद ही कोई यकीन कर पाए।

कितनी हुई 42वें दिन कमाई?

इस बजरंग बली की कृपा ही कहेंगे कि मूवी इस समय कई बड़े बैनर्स की रिलीज हुई फिल्मों को कड़ी टक्कर दे रही है। हनुमान अंश का दूसरे हफ्ते का कलेक्शन 40 लाख था और इसे सिनेमा हॉल से उतारने का प्लान चल रहा था क्योंकि टॉक्सिक रिलीज होने वाली थी मूवी ने आखिरी मौके पर पूरा गेम ही पलट दिया।

फिल्म की कमाई की बात करें तो 42वें दिन हनुमान अंश ने अभी तक 4.94 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। इस तरह इसका पांचवा हफ्ता 78.94 करोड़ के साथ समाप्त हुआ। फिल्म का कलेक्शन 242.07 करोड़ रुपये हो चुका है।

मिर्जापुर को चटाई धूल

ऐसा लग रहा है कि मूवी इस शुक्रवार 250 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर लेगी। वहीं अगर बात करें हनुमान अंश की कॉम्पटीटर मिर्जापुर की तो मिर्जापुर द मूवी ने अभी तक अपने 14वें दिन 2.69 करोड़ रुपये का आंकड़ा क्रास कर लिया है। मिर्जापुर का भारत में कुल कलेक्शन 202.14 करोड़ रुपये हो गया है।



Source link

Related posts

Box Office Collection Hanuman Ansh And Mirzapur The Movie Know Total Earning Of Haiwaan – Entertainment News: Amar Ujala

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा बरकरार, ‘धुरंधर 2’ का भी तोड़ दिया रिकॉर्ड

हनुमान अंश का बॉक्स ऑफिस पर विस्फोट! 300 करोड़ के पार कमाई, बाबा के चमत्कार के आगे फेल बॉलीवुड फिल्में – hanuman ansh crossed 300 crore worldwide box office record breaking earning shobhinaw satya part 2 tmova