छात्रा के पैर में कट के निशान का वीडियो वायरल, National Hindi News


थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मुंगारी की कक्षा छह की छात्रा का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विद्यालय में हलचल मच गई। वायरल वीडियो में छात्रा ने बताया कि रात में विद्यालय में सोने के बाद जब सुबह उठती है तो उसके पैर में एक-दो जगह कट के निशान दिखाई देते हैं। छात्रा ने इसकी जानकारी घरवालों को दी। इसके बाद परिजन उसे विद्यालय से घर ले गए। वीडियो सामने आने के बाद थाना प्रभारी औद्योगिक कमलेश पटेल कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में फोनकर पूछा। उन्होंने प्रधानाचार्या निर्मला सिंह से छात्रा और पूरे मामले के संबध में जानकारी दी।

साथ ही विद्यालय में छात्राओं की सुरक्षा व्यवस्था के बारे में भी पूछताछ की। प्रधानाचार्या बताया कि छात्रा पढ़ाई में कमजोर है और उसका पढ़ाई में मन नहीं लगता था। इस संबध में घरवालों को भी पहले जानकारी दी गई थी। छात्रा कई बार छुट्टी लेकर घर जा चुकी है। प्रधानाचार्या के अनुसार विद्यालय में सभी छात्राओं की देखरेख और सुरक्षा उच्च स्तर से की जाती है। उन्हें किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं हो रही है।



Source link

Related posts

प्रवेश वर्मा का थप्पड़ वीडियो वायरल, मंत्री बोले- आप विधायक मांग रहे थे कमीशन – Video Of Pravesh Verma Slapping Someone Goes Viral

बांका: युवती से अभद्र व्यवहार और वायरल वीडियो मामले में त्वरित कार्रवाई, मुख्य आरोपी गिरफ्तार, National Hindi News

किशनगंज की बेटी का चौथा गुनाहगार गिरफ्तार, पिटाई-छेड़खानी का वीडियो वायरल हुआ था, Bihar Hindi News