जब समुद्र में हुई पिता-पुत्र की मुलाकात, अलग-अलग शिप पर सवार थे दोनों; Video हो रहा वायरल


समुद्र की विशालता में दो जहाजों का रास्ता एक-दूसरे से टकराना सामान्य बात नहीं है, लेकिन जब वे जहाज पिता और पुत्र के हों, तो यह पल यादगार बन जाता है। हाल ही में एक भारतीय नाविक रुशील सरन (Rusheel Saran) और उनके पिता की समुद्र के बीचोंबीच अप्रत्याशित मुलाकात ने सोशल मीडिया पर भावुक कर देने वाला माहौल बना दिया है। दोनों अलग-अलग जहाजों पर सवार थे और विपरीत दिशाओं में यात्रा कर रहे थे। यह घटना ‘वन इन अ बिलियन चांस’ यानी अरबों में एक मौके जैसी है। 

इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @rusheel_saran नामक हैंडल से शेयर किया गया है। रुशील सरन ने इंस्टाग्राम पर यह वीडियो शेयर किया। कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘एक अरब में एक मौके ने मेरे पापा और मुझे, नाविकों की दो पीढ़ियों को, समुद्र के बीचोंबीच एक साथ ला दिया। दो जहाज, दो यात्राएं और एक अविस्मरणीय पल।’ वीडियो में रुशील बताते हैं कि वे उत्तर दिशा की ओर जा रहे थे। तभी उन्होंने देखा कि सामने से एक बड़ा जहाज आ रहा है। चार्ट्स और जहाज के विवरण चेक करने के बाद उन्हें अहसास हुआ कि वह जहाज उनके पिता का है, जो दक्षिण दिशा की ओर यात्रा कर रहे थे। दोनों जहाज एक-दूसरे के करीब आए और पिता-पुत्र ने समुद्र के बीचोंबीच एक-दूसरे को देखा। रुशील ने इस पल को अपने जीवन के सबसे आइकॉनिक फादर-सन मोमेंट्स में से एक बताया। उन्होंने कहा, “आज मुझे जीवन का एक सबसे यादगार पिता-पुत्र पल मिला, और वह समुद्र के बीचोंबीच हुआ।” 

संयोग से एक जगह मिले दोनों 

इस मुलाकात में कोई पूर्व योजना नहीं थी। दोनों अपनी-अपनी ड्यूटी पर अलग-अलग जहाजों में सवार थे। समुद्र की विशालता में उनके रास्ते संयोग से एक जगह मिल गए। रुशील ने अपने पिता की बात को भी याद किया। पिता ने कहा था कि इस विशाल शून्यता में कहीं पिता और पुत्र एक-दूसरे को मिल गए। दोनों अलग दिशाओं में यात्रा कर रहे थे, लेकिन एक ही समुद्र से जुड़े हुए थे। यह पल सिर्फ मुलाकात नहीं, बल्कि पीढ़ियों के बीच समुद्री विरासत का प्रतीक बन गया। दोनों ने समुद्र को अपना करियर चुना है और अपने-अपने रास्ते पर चल रहे हैं, फिर भी संयोग ने उन्हें एक जगह ला खड़ा कर दिया।

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर भावुक प्रतिक्रियाएं आने लगीं। एक यूजर ने लिखा कि, ‘वाह, मैं रवि के चेहरे पर खुशी और गर्व का वो भाव साफ देख सकता हूं। खुशी है कि आप उस यादगार पल को साझा कर सके।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘ये तो बहुत ही प्यारा है यार। कितना खूबसूरत पल है।’

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों में से एक। आपने मुझे जो कुछ भी सिखाया है, मैं उसे कभी नहीं भूल सकता, सर। आपसे सीखी हर बात के लिए मैं हमेशा आभारी रहूंगा।’ 

चौथे यूजर ने लिखा कि, ‘शानदार। दिशा भले ही विपरीत हो, लेकिन आप दोनों के दिल एक ही दिशा में हैं!’

पांचवें यूजर ने लिखा कि, ‘मैंने भी 2017 में अपने पहले जहाज पर ऐसा ही अनुभव किया था।’

छठे यूजर ने लिखा कि, ‘और अचानक, पूरा समुद्र घर जैसा लगने लगा। क्या कमाल का वीडियो है।’ 

गौरतलब है कि, इससे पहले पहली कमाई पिता को सरप्राइज देने वाले बेटे का वीडियो वायरल हुआ था।

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।


 

ये भी पढ़ें –

बेटे ने पापा की ड्रीम बाइक लाकर दिया उन्हें सरप्राइज, देखने लायक था दोनों का रिएक्शन; Video Viral





Source link

Related posts

अब गरबा पार्टनर भी रेंट पर! सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे तीन पैकेज, Lifestyle Hindi News

गरबा पार्टनर चाहिए तो 1000 रुपये दीजिए! सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट ने खींचा ध्यान, साइबर पुलिस ने बताया खतरा – When posts offering to Rent a Garba Partner went viral on social media ahead of Navratri Cyber ​​Crime Cell urged people to exercise caution yms

वायरल वीडियो में अभिषेक शर्मा को एशियाई खेल 2026 के लिए 6 सूटकेस के साथ यात्रा करते दिखाया गया है, लोगों ने पूछा- ‘कितने साल के लिए?’ | A viral video shows Abhishek Sharma traveling with six suitcases for the 2026 Asian Games; people ask “Kitne Saal Ke Liye?”