जयपुर में चमत्कारी मेहंदी लेने उमड़ी कुंवारों की भीड़- वीडियो वायरल


राजस्थान की राजधानी जयपुर से एक हैरान करने वाला नजारा सामने आया है. यहां के मोती डूंगरी मंदिर के बाहर अचानक इतनी भीड़ उमड़ पड़ी कि कंट्रोल करने के लिए प्रशासन को एक्स्ट्रा फोर्स बुलानी पड़ी. लेकिन यह भीड़ मंदिर के दर्शन के लिए नहीं बल्कि वहां बंट रही एक चमत्कारी मेहंदी के लिए थी. जी हां, ऐसी महंदी जिसे लेकर मान्यता है कि अगर कुंवारा यह मेहंदी लगा ले तो फिर उसकी शादी हो ही जाती है. वीडियो देखकर आपके भी होश उड़ने तय हैं.

जयपुर में चमत्कारी मेहंदी लेने उमड़ी भीड़

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो जयपुर के मोती डूंगरी गणेश मंदिर का है. यहां सिंजारा उत्सव के दौरान बंटने वाली मेहंदी को लेकर मान्यता है कि इस मेहंदी को अगर कोई कुंवारा लगा ले तो उसका ब्याह होना तय है. बस इसी मेहंदी को लेने के लिए मंदिर के बाहर सुबह से ही कुंवारों की भीड़ का आना शुरू हो गया और दावा किया जा रहा है कि केवल तीन घंटे के भीतर ही करीब 3500 किलो मेहंदी खत्म हो गई. वीडियो में देखा जा सकता है कि कुंवारों की भीड़ एक दम बेकाबू दिखाई दे रही है और क्राउड कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बैरिकेड्स लगाए हुए हैं.

कुंवारों की जल्द हो जाती है शादी, ऐसी है मान्यता

इस रस्म को लेकर मान्यता है कि यह रस्म करीब 200 साल पुरानी है और गणेश चतुर्थी से ठीक एक दिन पहले मंदिर में भगवान का श्रंगार करके इस मेहंदी को भक्तों में बांटा जाता है. सोशल मीडिया पर एक रील वायरल हुई थी जिसमें दावा किया गया कि इस मंदिर की मेहंदी लगाने से कुंवारे लड़के-लड़कियों की शादी जल्दी (6 महीने के भीतर) हो जाती है. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर लोग तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स बोले, ये तो लेटेस्ट न्यूज है

वीडियो को beautifuljaipur नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…अब देश में शादी कराओ योजना की शुरूआत होनी चाहिए. एक और यूजर ने लिखा…अरे भाई तुम लोग आपस में क्यों नहीं कर लेते शादी. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भीड़ देखकर कुंवारा रहने का ही मन कर रहा है. ये तो लेटेस्ट न्यूज है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Related posts

Malaysia PM Anwar Ibrahim Viral Bollywood Playlist At BRICS Summit

गणेश चतुर्थी पर आसमान में दिखा अद्भुत चमत्कार, हजारों ड्रोन ने बनाया भगवान गणेश का स्वरूप, वायरल हुआ वीडियो..

क्या AI छीन लेगा हेयर ड्रेसर की नौकरी? वायरल वीडियो ने छेड़ी बहस – ai hairdresser job harsh goenka viral video tstf