जालंधर में कार सवार युवकों ने शराब के नशे में की हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने दो को दबोचा


जागरा संवाददाता, जालंधर। जालंधर के कादियां रोड पर कार में सवार होकर शराब के नशे में हवाई फायरिंग करने के मामले में थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान बस्ती दानिशमंदा निवासी दीपू और उसके साथी के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके कब्जे से लाइसेंसी हथियार भी जब्त कर लिया है। फायरिंग का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू की।

पुलिस के अनुसार, प्रसारित वीडियो में कार में बैठे कुछ युवक हथियार से गोलियां चलाते दिखाई दे रहे थे। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच के दौरान दोनों युवकों की पहचान की गई और उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

इसके अलावा पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय कार में कितने लोग मौजूद थे और फायरिंग किस स्थान पर और किन परिस्थितियों में की गई। पुलिस वीडियो में दिखाई दे रहे घटनाक्रम के आधार पर अन्य तथ्यों की भी जांच कर रही है।

एडीसीपी माधवी शर्मा ने दोनों आरोपितों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और कार्रवाई की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थान पर हथियार का प्रदर्शन करने या हवाई फायरिंग करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अब मामले में आगे की जांच कर रही है। साथ ही जब्त हथियार के लाइसेंस को रद करवाने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।



Source link

Related posts

वायरल वीडियो:जल्दी बोल पनवेल निकलना है, कमेंट पर भड़के प्रोफेसर, छात्र को स्टेज पर बुलाकर पकड़ा कॉलर – Ahmedabad University Jaldi Bol Panvel Nikalna Hai Professor Grabs Student Collar Video Viral News In Hindi

एक बाइक पर 5 बच्चे, एक के कंधे पर बैठा दूसरा, VIDEO वायरल होते ही पुलिस ने लगाया ₹25 हजार जुर्माना – meerut five minor school students on one bike video viral police case fine lclar

Muzaffarnagar Wedding Clash | Violent Fight Breaks Out; Viral Video