रजनीकांत की ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले और फिल्म को काफी पसंद किया जा रहा है. फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन जैसे स्टार्स दिखे. वहीं मोहनलाल का कैमियो भी फिल्म में फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं था. आइए जानते हैं फिल्म ने कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है.
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने शनिवार को 47.80 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 14,604 शोज मिले और 53.9 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली.
- फिल्म के तमिल वर्जन ने 34.60 करोड़ कमाए और 69.1 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तमिल वर्जन को 7,802 शोज मिले.
- तेलुगू वर्जन ने 8.50 करोड़ कमाए और 58.4 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तेलुगू वर्जन को 2,100 शोज मिले.
- हिंदी वर्जन ने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया और 26 परसेंट ऑक्यीपेंसी मिली. फिल्म के हिंदी वर्जन को 4,554 शोज मिले.
- कन्नड़ वर्जन ने 45 लाख का कलेक्शन किया. 49 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को 148 शोज मिले.
तीसरे दिन फिल्म को 3,121,280 फुटफॉल मिला. वहीं 3 दिनों का टोटल फुटफॉल 9,361,338 रहा. फिल्म ने पहले दिन 59.70 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 16,599 शोज मिले और 55.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 13,157 शोज मिले और 48.2 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
दुनियाभर में फिल्म का धमाका
फिल्म ने टोटल 144.60 करोड़ का बिजनेस कर लिया है. तमिल वर्जन ने 104.55 करोड़, तेलुगू वर्जन ने 28.25 करोड़, हिंदी वर्जन ने 10.65 करोड़, कन्नड़ वर्जन ने 1.15 करोड़ कमाए. वर्ल्डवाइड फिल्म ने 300 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने तीसरे दिन ओवरसीज मार्केट में 47.50 करोड़ का बिजनेस किया. वहीं टोटल फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 147.50 करोड़ कमा लिए. दुनियाभर में फिल्म ने 317.15 करोड़ का बिजनेस कर लिया.
ये भी पढ़ें- ‘मेरे साथ चलो, मुझे किस करो’, देबिना बनर्जी के साथ डायरेक्टर ने की थी ऐसी डिमांड, एक्ट्रेस ने किया खुलासा
बता दें कि फिल्म 15 अक्टूबर को रिलीज हुई. फिल्म में नेलसन दिलीपकुमार नजर आए. कलानिधि मारन ने फिल्म को प्रोड्यूस किया. फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मिर्ना मेनन, मोहनलाल, योगी बाबू, शिवा राजकुमार, विनायकन, ऋतिक रोशन जैसे स्टार्स नजर आए हैं.