‘जेलर 2’ का 17वें दिन बॉक्स ऑफिस पर तूफान, ‘पेद्दी’ समेत इन 6 फिल्मों को पछाड़ा


रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस पर धमाकदार परफॉर्म कर रही है. फिल्म जबरदस्त कमाई कर रही है. दुनियाभर में फिल्म ने 790 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. वहीं घरेलू बॉक्स ऑफिस पर भी छाई हुई है. आइए नजर डालते हैं फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर.

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 17वें दिन 9.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 10.90 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म की कमाई में 70 परसेंट ग्रोथ दिखी. फिल्म को 22.9 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली और 8,738 शोज मिले. 

किस भाषा में ज्यादा कमाई?

  • वहीं फिल्म ने तमिल भाषा में 6.70 करोड़ कमाए. फिल्म को 4,199 शोज मिल और 30.4 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • हिंदी भाषा में फिल्म का कलेक्शन 1.45 करोड़ रहा. फिल्म को 3,549 शोज मिले और 13 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • तेलुगू में फिल्म ने 90 लाख कमाए. फिल्म को 801 शोज मिले और 26.3 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
  • कन्नड़ भाषा में फिल्म का कलक्शन 30 लाख रहा. फिल्म को 189 शोज मिले और 30 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.

इस हिसाब से फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 444.75 करोड़ हो गया है. वहीं टोटल ग्रॉस कलेक्शन 520.35 करोड़ हो गया है. 

‘जेलर 2’ ने 17वें दिन 9.35 करोड़ की कमाई के साथ 2026 की इन बड़ी फिल्मों को पछाड़ा

‘दृश्यम 3’- 6.25 करोड़
‘बॉर्डर 3’- 7.25 करोड़
‘मिर्जापुर: द मूवी’- 5 करोड़
बेथलहम कुडुम्बा यूनिट- 8.10
‘पेद्दी’- 1.95 करोड़
‘जन नायकन’- 2.55 करोड़

ये भी पढ़ें- ‘रामायणम्’ का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस

‘जेलर 2’ का कलेक्शन

बता दें कि फिल्म ने 59.70 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 37.10 करोड़ कमाए. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47.25 करोड़ रहा. चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 42.35 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 46.80 करोड़ कमाए. सातवें दिन 28.15 करोड़ और आठवें दिन 17.15 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने पहले हफ्ते में 334.35 करोड़ कमा लिए. दूसरे हफ्ते में फिल्म का कलेक्शन 95.55 करोड़ रहा. 16वें दिन फिल्म ने 5.50 करोड़ और 17वें दिन 9.35 करोड़ की कमाई की.

फिल्म को नेलसन दिलीपकुमार ने डायरेक्ट किया है. वहीं फिल्म में रजनीकांत के अलावा विद्या बालन, मोहनलाल, ऋतिक रोशन, मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स दिखे.



Source link

Related posts

बॉक्स ऑफिस रिलीज:सिर्फ ‘रामायण’ ही नहीं, आयुष्मान की यह फिल्म भी होगी रिलीज; रश्मिका की ‘मैसा’ भी देगी दस्तक – Upcoming Movies In November 2026 Ramayana Yeh Prem Mol Liya Mysaa And More Films To Watch

‘Jailer 2’ Day 17: ‘जेलर 2’ का तीसरे वीकेंड पर तूफान, 17वें दिन कलेक्शन में 70% का उछाल, 800 करोड़ से इंचभर दूर

Jawan Box Office: सोमवार को भी नहीं थमीं ‘जवान’ की आंधी, 33वें दिन बॉक्स ऑफिस को हिला डाला