जेलर 2 की कमाई में 18वें दिन फिर आया भारी उछाल, बनी रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, Bollywood Hindi News


Jailer 2: रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने 18 दिनों में वो कमाल कर दिखाया है जो आज तक एक्टर की कोई फिल्म नहीं कर पाई। ‘जेलर 2’ उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है।

सुपरस्टार रजनीकांत की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘जेलर 2’ (Jailer 2) बॉक्स ऑफिस पर लगातार नए रिकॉर्ड बना रही है। नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी इस फिल्म को रिलीज हुए 18 दिन हुए हैं और यह फिल्म रजनीकांत के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इतना ही नहीं, ‘जेलर 2’ ने भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तमिल फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है।

जेलर 2 की 18वें दिन की कमाई, फिर आया उछाल

Sacnilk की रिपोर्ट, फिल्म ने अपने तीसरे रविवार यानी 1 नवंबर को भारत में 8,906 शो के जरिए 11.20 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। इस कमाई के साथ भारत में ‘जेलर 2’ का कुल नेट कलेक्शन 456.30 करोड़ रुपये और ग्रॉस कलेक्शन 533.75 करोड़ रुपये हो गया है।

विदेशों में भी छाया रजनीकांत का स्टारडम

भारतीय बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ विदेशी बाजारों में भी फिल्म शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के 18वें दिन फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से 3 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया। इसके साथ ही विदेशों में फिल्म की कुल कमाई 273.50 करोड़ रुपये हो गई है।

जेलर 2 का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

भारत और विदेशों की कमाई को मिलाकर ‘जेलर 2’ का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 807.25 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। इस आंकड़े के साथ फिल्म ने रजनीकांत की पिछली फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

‘जेलर 2’ की 18 दिनों की कमाई

पहला दिन – 15 अक्टूबर – 59.70 करोड़ रुपये

दूसरा दिन – 16 अक्टूबर – 37.10 करोड़ रुपये

तीसरा दिन – 17 अक्टूबर – 47.25 करोड़ रुपये

चौथा दिन – 18 अक्टूबर – 55.85 करोड़ रुपये

पांचवां दिन – 19 अक्टूबर – 42.35 करोड़ रुपये

छठा दिन – 20 अक्टूबर – 46.80 करोड़ रुपये

सातवां दिन – 21 अक्टूबर – 28.15 करोड़ रुपये

आठवां दिन – 22 अक्टूबर – 17.15 करोड़ रुपये

नौवां दिन – 23 अक्टूबर – 14.50 करोड़ रुपये

10वां दिन – 24 अक्टूबर – 24.15 करोड़ रुपये

11वां दिन – 25 अक्टूबर – 25.70 करोड़ रुपये

12वां दिन – 26 अक्टूबर – 9.45 करोड़ रुपये

13वां दिन – 27 अक्टूबर – 8.30 करोड़ रुपये

14वां दिन – 28 अक्टूबर – 7.20 करोड़ रुपये

15वां दिन – 29 अक्टूबर – 6.25 करोड़ रुपये

16वां दिन – 30 अक्टूबर – 5.50 करोड़ रुपये

17वां दिन – 31 अक्टूबर – 9.70 करोड़ रुपये

18वां दिन – 1 नवंबर – 11.20 करोड़ रुपये

कुल – 18 दिन – 456.30 करोड़ रुपये

रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

‘जेलर 2’ ने 807.25 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन के साथ रजनीकांत की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इससे पहले उनकी फिल्म ‘2.0’ इस लिस्ट में पहले नंबर पर थी।

रजनीकांत की टॉप 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में

1. जेलर 2 – 807.25 करोड़ रुपये

2. 2.0 – 675 करोड़ रुपये

3. जेलर – 605 करोड़ रुपये

4. कुली – 516.70 करोड़ रुपये

5. कबाली – 295 करोड़ रुपये

6 . एंथिरन (रोबोट) – 290 करोड़ रुपये

7. वेत्तैयन – 255.80 करोड़ रुपये

8. पेट्टा – 223 करोड़ रुपये

9. दरबार – 219 करोड़ रुपये

10. अन्नाथे – 156 करोड़ रुपये

‘जेलर 2’ के सामने अब ये दो फिल्में

‘जेलर 2’ ने तमिलनाडु में 200 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन पार कर लिया है। बता दें, ये रजनीकांत की पहली फिल्म है जिसने तमिल भाषा में 200 करोड़ का आंकड़ा पार किया है। अब इस फिल्म के सामने विजय की दो फिल्में हैं। पहली ‘द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम’, जिसने तमिलनाडु में 225.01 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था। दूसरी ‘लियो’, जिसने 271.11 करोड़ रुपये कमाए थे।





Source link

Related posts

Jailer 2 Worldwide Box Office: ‘जेलर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी दहाड़, 18वें दिन कमाई में रच दिया इतिहास, 800 करोड़ के पार हुई रजनीकांत की फिल्म

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट:वीकएंड पर दिखा ‘जेलर 2’ का करिश्मा, 500 करोड़ से कितनी दूर? जानिए ‘उड़ता तीर’ का कलेक्शन – Monday Box Office Report: Jailer 2 Vs Udta Teer And Nayi Navelli Movie Total Earning And Collection

जेलर 2 की कमाई में 18वें दिन फिर आया भारी उछाल, बनी रजनीकांत की सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म, Bollywood Hindi News