‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास, ये रिकॉर्ड बनाने वाली बनी कॉलीवुड की पहली फिल्म


रजनीकांत इन दिनों फिल्म ‘जेलर 2’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म जबसे सिनेमाघरों में आई है तभी इसका बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बना हुआ है. इसके आगे कोई भी नई रिलीज फिल्म अपना दम नहीं दिखा पा रही है. इसने इंडिया में एक के बाद एक रिकॉर्ड्स बना दिए हैं. इसने इंडिया में 450 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है साथ ही अब नॉर्थ अमेरिका में भी बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है.

दरअसल, ‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में कॉलीवुड का बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे अब तक कोई नहीं कर पाया था. रजनीकांत ने इंडस्ट्री के बड़े धुरंधरों को भी मात दे दी है. ऐसे में चलिए बताते हैं इसकी कमाई के बारे में.

‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में कितना कमाया?

कोईमोई के अनुसार, रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ को नॉर्थ अमेरिका में भी शानदार रिस्पांस मिला है. फिल्म ने स्ट्रॉन्ग वर्ड ऑफ माउथ का फायदा उठाते हुए बंपर कलेक्शन कर लिया है. इसने 16वें दिन नॉर्थ अमेरिका में 90K डॉलर का बिजनेस किया. इसमें 15वें दिन के मुकाबले 200% की उछाल देखने के लिए मिली. 

इसके बाद फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 7.59 मिलियन डॉलर हो चुका है, जो कि भारतीय करेंसी के लिहाज से 72.04 करोड़ के बराबर है. 

यह भी पढ़ें: ‘दृश्यम 3’ का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में रचा इतिहास

कोईमोई के अनुसार, 7.59 मिलियन डॉलर की कमाई के बाद ‘जेलर 2’ ने नॉर्थ अमेरिका में इतिहास रच दिया है. नॉर्थ अमेरिका में इतनी कमाई करना वाली ये कॉलीवुड की पहली फिल्म बन गई है और माना जा रहा है कि फिल्म जल्द ही 8 मिलियन डॉलर की कमाई का आंकड़ा भी जल्द ही पार कर सकती है. ये ट्रेक पर है.

नॉर्थ अमेरिका में कितना कमाया प्रॉफिट?

वहीं, अगर नॉर्थ अमेरिका में ‘जेलर 2’ के प्रॉफिट के बारे में बात की जाए तो कोईमोई के अनुसार, फिल्म को 6.5 मिलियन डॉलर यानी कि 61.69 करोड़ कमाने की जरूरत थी. लेकिन इसने अब 7.59 करोड़ की कलेक्शन कर लिया है तो इस लिहाज से इसने 16 दिनों में विदेश में 1.09 मिलियन डॉलर यानी कि 10.34 करोड़ का प्रॉफिट कमा लिया है. खैर अब देखना होगा कि 5 नवंबर को ‘रामायणम्’ की रिलीज के बाद ये कितना बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर पाती है.

गौरतलब है कि ‘जेलर 2’ का बजट 350 करोड़ था और इसे सिनेमाघरों में 15 अक्तूबर के रिलीज किया गया था. ये 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है, जिसमें मिथुन चक्रवर्ती, राम्या कृष्णन और विद्या बालन जैसे सितारे अहम रोल में हैं. 



Source link

Related posts

‘दृश्यम 3’ का एक महीना पूरा, 110 करोड़ के बजट में कमाया 241% प्रॉफिट, जानें टोटल कलेक्शन

रामायण:रिलीज से पहले दर्शकों के बीच कितना माहौल बना पाई रणबीर की फिल्म? एडवांस बुकिंग में ऐसी है स्थिति – Ranbir Kapoor Sai Pallavi Yash Mega Budget Movie Ramayana Audience Buzz And Box Office Prediction

अमिताभ की कल्ट फिल्म ‘सुर्यवंशम’ इन 5 कारणों से हुई फ्लॉप? सलमान की फिल्म ने भी बिगाड़ा बिजनेस, Bollywood Hindi News