जेलर 2 बॉक्स ऑफिस (Film Poster)
हैदराबाद: थलाइवा रजनीकांत की एक्शन कॉमेडी फिल्म जेलर 2 ने रिलीज का एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही धमाका कर दिया है. फिल्म ने 6 दिनों में वर्ल्डवाइड 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. फिल्म ने बीती 20 अक्टूबर को दशहरा के मौके पर ताबड़तोड़ कमाई की और फिल्म भारत में 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. रजनीकांत की साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म जेलर (प्रीक्वल) की वर्ल्डवाइ कमाई का रिकॉर्ड अब बहुत जल्द टूटने वाला है. इससे पहले जानते हैं फिल्म ने छठवे दिन कितने करोड़ का कलेक्शन किया है और फिल्म का डोमेस्टिक और इंटरनेशनली कितना व्यापार अभी तक हुआ है. साथ ही जानेंगे जेलर 2 की सातवें दिन बॉक्स ऑफिस पर कमाई की क्या चाल है.
जेलर 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6
जेलर 2 ने दशहरा के दिन छुट्टी का पूरा फायदा उठाया. सैकनिल्क की मानें तो फिल्म ने छठे दिन 45.55 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यह छह दिनों में फिल्म का चौथा हाईएस्ट दैनिक कलेक्शन है. फिल्म ने पाचवें दिन 42.35 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं, फिल्म ने डोमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर 59.7 करोड़ रुपये से खाता खोला था. दूसरे दिन कमाई में गिरावट आई और 37.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. तीसरे दिन फिल्म ने 47.25 करोड़ रुपये कमाए. चौथे दिन 55.85 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ. कुल मिलाकर भारत में जेलर 2 का नेट कलेक्शन 289.14 करोड़ रुपये हो गया है और ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन 338.58 करोड़ रुपये हुआ है. फिल्म की सातवें दिन की कमाई की बात बात करें तो खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 2.42 करोड़ रुपये का कमा लिए हैं.
2026 की तीसरी सबसे कमाऊ फिल्म
साल 2026 भी बॉक्स ऑफिस के लिए लकी साबित हो रहा है. सबसे पहले धुरंधर 2 ने 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया था और अब जेलर 2 साल 2026 में 500 करोड़ रुपये कमाने वाली तीसरी फिल्म बन गई है. बता दें, मौजूदा साल में धुरंधर 2, दृश्यम 3 और जेलर 2 ने ही 500 करोड़ और उससे ज्यादा का कारोबार किया है.
साल 2026 की सबसे कमाऊ फिल्म ?
| रैंक | फिल्म | वर्ल्डवाइड ग्रॉस |
| 1 | धुरंधर 2: द रिवेंज | 1,813.39 करोड़ रुपये |
| 2 | दृश्यम 3: द कंक्लूजन | 556.22 करोड़ रुपये |
| 3 | जेलर 2 | 500+ करोड़ रुपये (कमाई जारी…) |
| 4 | हनुमान अंश | 450.68 करोड़ रुपये |
| 5 | बॉर्डर 2 |
450.19 करोड़ रुपये |
| सबसे कमाऊ तमिल फिल्में | कमाई |
| 2.0 (2018) | 700–850 करोड़ रुपये |
| जेलर (2023) | 605–650 करोड़ रुपये |
| लियो (2023) | 595–615 करोड़ रुपये |
| कुली (2025) | 514–675 करोड़ रुपये |
| पोन्नियिन सेलवन: I (2022) | 488 से 500 करोड़ रुपये (अनुमानित) |
जेलर 2 के बारे में
जेलर 2 एक एक्शन कॉमेडी फिल्म है, जिसमें रजनीकांत लीड रोल में हैं. रजनीकांत एक बार फिर अपने ‘टाइगर’ अंदाज में दिख रहे हैं. फिल्म में उनके किरदार का नाम मुथुवल पांडियन है, जो एक रिटायर्ड जेलर (आईपीएस) है. फिल्म के निर्माताा कलानिधि मारन है. फिल्म का निर्देशन नेल्सन दिलीपकुमार ने किया है. विजय कार्तिक कन्नन ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी का काम संभाला है. अनिरुद्ध रविचंदर के म्यूजिक ने एक बार फिर धमाका किया है. 165 मिनट की इस फिल्म का बजट 250 से 350 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.