‘जेलर 2’ से रजनीकांत ने वूसली सबसे मोटी रकम, जानें- विद्या बालन से मोहनलाल तक पूरी स्टार कास्ट की फीस


 रजनीकांत की ‘जेलर 2’ ने गुरुवार 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यूं तो फिल्म को मिक्स्ड रिव्यू मिला है लेकिन फिर भी इसने वर्ल्डवाइड 100 करोड़ से ज्यादा की ओपनिंग कर कमाल दिया. इन सबके बीच अब इस पिल्म की स्टार कास्ट की फीस भी रिवील हो गई है. इस सीक्वल में तमिल, मलयालम, कन्नड़ और हिंदी सिनेमा के कई पॉपुलर स्टार्स एक साथ नजर आ रहे हैं. चलिए यहां जानते हैं ‘जेलर 2’ से कितने कितनी फीस वसूली है.

‘जेलर 2’ से रजनीकांत ने वूसली सबसे मोटी फीस? 
बता दें कि ‘जेलर 2’ साल  2023 की ब्लॉकबस्टर ‘जेलर’ की सीक्वल है. इस फिल्म में रजनीकात ने लीड रोल प्ले किया है. एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक , ‘जेलर 2’ में टाइगर मुथुवेल पांडियन का किरदार निभाने के लिए रजनीकांत को 110 करोड़ रुपये दिए गए हैं. ‘फिल्मीबीट तमिल’ का हवाला देते हुए रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि सुपरस्टार का शायद प्रॉफिट-शेयरिंग (मुनाफे में हिस्सेदारी) का भी कोई एग्रीमेंट है. अगर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा परफॉर्म करती है तो उनकी कुल कमाई 180 करोड़ रुपये तक पहुंच सकती है.

‘जेलर 2’ की बाकी स्टार कास्ट की फीस
रिपोर्ट के अनुसार, मैथ्यू के किरदार के लिए मोहनलाल को 30 करोड़ रुपये फीस मिली हैविद्या बालन इस सीक्वल में नई स्टार कास्ट हैं. उनका किरदार कुछ हद तक नेगेटिव बताया जा रहा है, उन्हें 6 करोड़ रुपये फीस मिलने की खबरें हैं. वहीं सूरज वेंजारामूडु की फीस 1 करोड़ रुपये बताई गई है.

विजय सेतुपति आमतौर पर प्रति फिल्म 15 से 25 करोड़ रुपये लेते हैं, लेकिन ‘जेलर 2’ के लिए उनकी सटीक फीस का खुलासा नहीं हुआ है. जबकि ऋतिक रोशन की फीस आमतौर पर 80 से 110 करोड़ रुपये के बीच होती है, लेकिन इस फिल्म के लिए उनकी फीस लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जा रही है.वहीं एस. जे. सूर्या प्रोजेक्ट के हिसाब से 3 से 10 करोड़ रुपये तक चार्ज करते है. म्यूजिक देने के लिए अनिरुद्ध रविचंदर को 20 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि ‘जेलर 2’ के निर्देशन के लिए डायरेक्टर नेल्सन दिलीपकुमार को 35 करोड़ रुपये मिलने की बात कही जा रही है.

 

 हालांकि, इन आंकड़ों की फिल्म के मेकर्स ने इन आंकड़ों की पुष्टि नहीं की है.

‘जेलर 2’बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
बता दें कि सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक रिलीज के पहले दिन ‘जेलर 2’ ने 16 हजार 599 शोज के ज़रिए भारत में 59.70 करोड़ की नेट कमाई की. इसने ओपनिंग डे पर तमिल में सबसे ज्यादा 43.35 करोड़ कमाए. वहीं हिंदी में इसने 3.50 करोड़ का कलेक्शन किया. विदेशों में, फिल्म ने कुल 55.00 करोड़ की कमाई की है, जिससे इसका दुनिया भर का कुल ग्रॉस कलेक्शन 125.25 करोड़ तक पहुंच गया.



Source link

Related posts

‘जेलर 2’ के बाद भी ‘दृश्यम 3’ का जलवा, बनी ‘दृश्यम’ फ्रेंचाइजी की मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूकंप’ लेकर आई Jailer 2, पहले ही दिन रजनीकांत की फिल्म ने की रिकॉर्डतोड़ कमाई

‘दृश्यम 3’ की रिलीज को 2 हफ्ते पूरे, 14वें दिन बॉक्स ऑफिस पर कितनी हुई फिल्म की कमाई? जानें अब तक का टोटल बिजनेस