झारखंड:भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह 7:02 बजे हिली धरती; रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता – Jharkhand Ranchi Earthquake Tremors 5 4 Magnitude Nepal Koshi Province


{“_id”:”6b0500611cd663f6bc00aec6″,”slug”:”mild-earthquake-tremors-felt-in-ranchi-early-this-morning-people-rushed-out-of-their-homes-no-damage-reported-ranchi-news-c-1-1-noi1475-4965573-2026-11-24″,”type”:”story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”झारखंड: भूकंप के झटकों से सहमे लोग, सुबह 7:02 बजे हिली धरती; रिक्टर स्केल पर 5.4 रही तीव्रता”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}

(प्रतीकात्मक फोटो)
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड की राजधानी रांची समेत राज्य के कई इलाकों में मंगलवार सुबह भूकंप के झटके महसूस किए गए। सुबह-सुबह धरती में कंपन होने से लोगों में दहशत फैल गई। अचानक आए झटकों के बाद कई लोग अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकलकर खुले स्थानों पर पहुंच गए। हालांकि, राहत की बात यह है कि अब तक किसी भी इलाके से जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है।


प्रारंभिक भू-वैज्ञानिक जानकारी के अनुसार, भूकंप सुबह 7 बजकर 2 मिनट पर आया। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 मापी गई। भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में लेलेप से करीब नौ किलोमीटर दूर जमीन के भीतर बताया गया है। भूकंप के झटके नेपाल के अलावा भारत, बांग्लादेश, भूटान और चीन के सीमावर्ती इलाकों में भी महसूस किए गए।

रांची में घरों से बाहर निकले लोग

भूकंप का असर भारत के बिहार और झारखंड के कई इलाकों में भी देखने को मिला। रांची में सुबह अचानक धरती हिलने से लोग घबरा गए। कई लोग एहतियातन अपने घरों और अपार्टमेंट से बाहर निकल आए। कुछ देर तक लोगों के बीच भूकंप को लेकर चर्चा होती रही। लोगों ने एक-दूसरे से संपर्क कर अपने परिचितों और रिश्तेदारों का हाल जाना।

नेपाल में भूकंप का केंद्र, नुकसान की सूचना नहीं

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, भूकंप का केंद्र नेपाल के कोशी प्रदेश में था। इसकी तीव्रता 5.4 होने के कारण आसपास के कई क्षेत्रों में कंपन महसूस किया गया। फिलहाल झारखंड और बिहार समेत प्रभावित भारतीय इलाकों से किसी बड़े नुकसान या जनहानि की खबर सामने नहीं आई है। प्रशासन और संबंधित एजेंसियां स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।



Source link

Related posts

MP Morning News: ओंकारेश्वर दौरे पर सीएम मोहन, हॉकी में भारत-चीन की भिड़ंत, कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी, भोपाल में 599-इंदौर में 42 घरों पर चला बुलडोजर, विधानसभा में संविधान गैलरी

भिलाई दौरे पर रहेंगे सीएम साय:महादेव घाट में कार्तिक पुन्नी मेला, पढ़ें रायपुर में आज क्या खास? – Cm Vishnudeo Sai Durg Bhilai Visit, Read Here Today Programs, Raipur Morning News

Haryana Morning News : नमो भारत कॉरिडोर को मिली मंजूरी, गन्ने के भाव पर किसानों का आंदोलन तेज, विधानसभा का विशेष सत्र 26 नवंबर को समेत पढ़े सुबह की बड़ी खबरें