बॉलीवुड के एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले के बाद से इंडस्ट्री में खौफ का माहौल है। रविवार शाम हमलावारों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की दी थी। इस हमले में एक्टर बाल-बाल बचे, लेकिन उनके ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गए थे।
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जिम्मेदारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली है। गैंग से जुड़े लोगों की पोस्ट में टाइगर समेत सभी कलाकारों को सलमान खान से दूरी बनाए रखने की धमकी दी गई है। इसके बाद सलमान खान के घर के बाहर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
वहीं अब टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बीच सलमान खान ने एक बड़ा अपडेट दिया है। सलमान खान इन दिनों ‘बिग बॉस 20’ को होस्ट करते नजर आ रहे हैं। वह हर हफ्ते शो के ‘वीकेंड का वार’ में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आते हैं। लेकिन इस हफ्ते वह वीकेंड का वार में नहीं दिखेंगे।
खुद सलमान खान ने इस बात की पुष्टि कर दी है कि वे आने वाले ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड को होस्ट नहीं करेंगे। रविवार के एपिसोड के दौरान सलमान खान ने घरवालों और दर्शकों को यह सरप्राइज अपडेट दिया। उन्होंने बताया कि उनकी अनुपस्थिति में बॉलीवुड के मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी शो की कमान संभालेंगे और प्रतियोगियों के साथ सीधी बात करेंगे।
क्यों ब्रेक ले रहे हैं सलमान खान?
टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले के बाद सलमान खान के इस ऐलान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। हालांकि, शो के दौरान या मेकर्स की तरफ से सलमान के ब्रेक लेने की स्पष्ट वजह का खुलासा नहीं किया गया है। अक्सर अपने बिजी शूटिंग शेड्यूल, फिल्मों के प्रमोशन या अन्य व्यावसायिक प्रतिबद्धताओं के कारण सलमान खान को बीच-बीच में शो से कुछ समय के लिए दूरी बनानी पड़ती है।
फिलहाल यह भी साफ नहीं हो पाया है कि रोहित शेट्टी शनिवार और रविवार दोनों दिन नजर आएंगे या फिर वे केवल एक ही एपिसोड को होस्ट करेंगे। लेकिन एक बात पूरी तरह तय है कि सलमान खान ने शो को हमेशा के लिए अलविदा नहीं कहा है; यह महज एक अस्थाई बदलाव है।