टैक्सी या कैब में सफर करते समय यात्री और ड्राइवर दोनों की अपनी-अपनी कुछ बातें होती हैं. यात्री चाहता है कि सफर आराम से पूरा हो जाए, जबकि ड्राइवर के लिए गाड़ी की सफाई और अंदर का माहौल भी काफी मायने रखता है. लेकिन जब दोनों की पसंद आपस में टकरा जाए तो छोटी सी बात भी बहस में बदल सकती है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भी कुछ ऐसा ही देखने को मिल रहा है. टैक्सी में बैठे एक यात्री के सिगरेट पीने को लेकर ड्राइवर ने आपत्ति जताई और कहा कि उसकी गाड़ी में स्मोकिंग की इजाजत नहीं है. इसके बाद यात्री ने ऐसा जवाब दिया कि दोनों के बीच बहस शुरू हो गई. देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे से बहस करते नजर आए.
टैक्सी में सिगरेट पीने से ड्राइवर ने किया मना
वायरल वीडियो में टैक्सी ड्राइवर यात्री को गाड़ी के अंदर सिगरेट पीने से मना करता दिखाई दे रहा है. ड्राइवर का कहना है कि उसकी गाड़ी में स्मोकिंग की इजाजत नहीं है. वह यात्री से सिगरेट न पीने की बात कहता है, लेकिन यात्री उसकी बात मानने के बजाय ड्राइवर के तर्क पर ही सवाल खड़ा कर देता है. यहीं से दोनों के बीच बहस शुरू होती नजर आती है.
KALESH B/W TAXI DRIVER & PASSENGER OVER SMOKING INSIDE TAXI pic.twitter.com/cZAFABYquL
— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) September 25, 2026
यह भी पढ़ें : इन्हें खतरों के खिलाड़ी में भेजो… एक बाइक पर 6 बच्चे, वीडियो देख दंग रह गए यूजर्स
यात्री बोला- ये आपकी गाड़ी नहीं, टैक्सी है
ड्राइवर की बात पर यात्री का कहना है कि यह उसकी निजी गाड़ी नहीं बल्कि टैक्सी है. यात्री इसी बात को लेकर ड्राइवर से बहस करता दिखाई देता है. दोनों अपनी-अपनी बात पर अड़े नजर आते हैं और कुछ ही देर में छोटी सी बात बहस में बदल जाती है. और ड्राईवर टैक्सी से बाहर निकलता हुआ दिखाई देता है उसके बाद ड्राईवर खुद उतर के टैक्सी का दरवाजा खोलते है और टैक्सी में बैठे यात्रियों को बहार निकलने के लिए कहता है और यात्री टैक्सी से बाहर जाते नजर आते हैं. वीडियो में दोनों के बीच इसी मुद्दे को लेकर काफी गरमागरमी देखने को मिलती है.
वीडियो देखकर यूजर्स भी लेने लगे मजे
वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोग भी इस बहस को लेकर अपनी राय दे रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में कहा, भाई को टैक्सी मिली थी या स्मोकिंग रूम? वहीं दूसरे ने लिखा, टैक्सी है तो ड्राइवर की बात भी सुननी पड़ेगी. एक अन्य यूजर ने कहा, सफर छोटा था, बहस ने पूरा लंबा कर दिया. कुछ लोगों का कहना है कि अगर ड्राइवर ने गाड़ी में स्मोकिंग से मना किया था तो यात्री को उसकी बात मान लेनी चाहिए थी.
यह भी पढ़ें : बाइक-कार छोड़ ऑटो से स्पीति घूमने निकले 2 विदेशी, वीडियो वायरल