ट्रेन में गुटखा रखने पर GRP ने दी 10000 के जुर्माने की धमकी, पैसेंजर का दावा- पर्स चेक करने पर 6000 लेकर भागा – grp threatened passenger with 10k fine for carrying gutkha passenger claims he took 6000 from walled and fled away


Train Gutka Conflict: ट्रेन के अंदर गुटखा रखने की बात पर GRP पुलिस और एक पैसेंजर में बहस हो गई। पैसेंजर का दावा है कि टीटीई ने सिर्फ गुटखा देखकर उससे 10 हजार का फाइन काटने की धमकी दी। यात्री का तो यह भी दावा है कि जीआरपी ने जबरन उसकी पर्स चेक करके उसमें से 6 हजार रुपये भी निकाल लिए।

ट्रेन में गुटखा रखने पर GRP ने मांगा 10 हजार का फाइन
गुटखा खाकर जगह-जगह थूकना एक गंदी और घटिया हरकत हो सकती है! लेकिन सिर्फ गुटखा रखने के नाम पर अगर किसी पैसेंजर को 10 हजार का फाइन वसूलने की धमकी दी जाती है, तब इस पर सवाल उठने लाजमी है। हाल ही में इंटरनेट पर वायरल एक वीडियो में पैसेंजर और जीआरपी पुलिस के बीच गुटखे के पैकेट को लेकर बवाल मचा हुआ नजर आता है।

कैमरा बंद कर!

पुलिसवाला वीडियो में अपनी जेब से 2 गुटखे का पैकेट निकालकर डायरी पर रखता है। वह बोलता है कि फोटो खींच रहे हो, इसकी भी खींचो। इस बीच बंदा डायरी पर रखा गुटखा हाथ में ले लेता है और यह मानता है कि गुटखा उसी का है। बंदा बताता है कि वो इस समय 13006 ट्रेन में है और आगे वह पुलिस वाले से अपना चेहरा दिखाने को कहता है। जिस पर पुलिसवाला उसे ‘कैमरा बंद कर’ बोलकर उसका फोन छीनने लगता है।

चल बाहर आ जा

बंदे की वीडियो बनाने की हरकत पर आपत्ति जताते हुए पुलिसवाला पहले तो उसे रोकता है। फिर उसे बाहर बुलाने लगता है। मगर बंदा अपना सामान छोड़कर बाहर जाने को राजी नहीं होता। बताते चलें कि ट्रेन संख्या 13006- अमृतसर से हावड़ा जंक्शन के बीच रोजाना चलती है। इसी ट्रेन में यह घटना हुई है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही है।

अमृतसर से जा रहे थे बरेली

​ ​
सरफराज जैन ने X पर वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि एक यात्री ट्रेन 13006 में अमृतसर से बरेली जाते समय करतारपुर स्टेशन पर 2 GRP ने गुटखा रखने पर ₹10000 जुर्माने की धमकी दी। मेरा पर्स चेक कर उसमें मौजूद ₹6000 लेकर एक GRP भाग गया। वीडियो बनाते दूसरा भी भागने लगा। तत्काल एक्शन हो।

RPF ने किया एक्शन का वादा

इस घटना पर पीएनआर मिलने के बाद रेलवे हरकत में आई और उसने RPF को टैग किया। जिसके बाद RPF उत्तरी रेलवे ने फिरोजाबाद डिवीजन से मामले में एक्शन लेने को कहा है। फिलहाल वीडियो वायरल होने के चलते यूजर्स भी इस पर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि चला जा भाई,साहब जिधर बुला रहे हैं उनको और पैसों की ज़रूरत होगी…त्योहार आने वाले हैं।

बताते चलें कि ट्रेन में सिर्फ गुटखा रखना गुनाह नहीं है। बल्कि बल्कि गुटखा खाने और थूकने पर 500 से 2000 का जुर्माना लगाने का प्रावधान है। साथ ही, ट्रेन के भारतीय रेलवे ने गुटखा-तंबाकू बेचने को भी पूरी तरह बैन कर रखा है।

लेखक के बारे मेंप्रखर पाण्डेयप्रखर पाण्डेय नवभारतटाइम्स.कॉम में सीनियर ड‍िज‍िटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं और पिछले 3.5 वर्षों से डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वायरल जर्नलिज्म में विशेषज्ञता रखने वाले प्रखर ने अब तक 3100 से अधिक लेख लिखे हैं। वह सोशल मीडिया की दुनिया (Instagram, X/Twitter, Reddit, Threads और Facebook) की नब्ज पहचानने में माहिर हैं। प्रखर की विशेषता केवल ट्रेंड्स को पकड़ना ही नहीं, बल्कि इंडियन रेलवे और ट्रेन यात्राओं से जुड़ी ऐसी ‘फ्रेश’ और ‘यूनिक’ खबरें सामने लाना है, जो सीधे आम आदमी के जीवन को प्रभावित करती हैं।प्रखर मानते हैं कि ‘वायरल’ होने का अर्थ केवल सनसनी फैलाना नहीं, बल्कि कंटेंट की गहराई और उसकी प्रमाणिकता सुनिश्चित करना है। यही कारण है कि वे किसी भी सोशल मीडिया स्टोरी को पब्लिश करने से पहले मूल सोर्स या पोस्ट करने वाले व्यक्ति से संपर्क कर उसकी सत्यता की जांच करते हैं। साल 2025 में उनके द्वारा कवर की गई ‘ढाबे पर फौजियों’ की कहानी इसका प्रमाण है, जिसने न केवल लोगों को दिल जीता, बल्कि अपनी विश्वसनीयता के कारण सोशल मीडिया पर व्यापक सराहना भी पाई।एक Gen-Z लेखक होने के नाते प्रखर को आज की युवा पीढ़ी की पसंद और डिजिटल व्यवहार की गहरी समझ है। वे वायरल कंटेंट के ‘हल्केपन’ को कम करने के लिए उसमें मानवीय संवेदनाओं और सामाजिक सीख को पिरोते हैं, ताकि पाठक केवल खबर न पढ़ें, बल्कि उससे जुड़ाव महसूस करें। मनोरंजन, खेल और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर उनकी पैनी नजर उनके लेखों को अधिक सूचनात्मक और ट्रेंडी बनाती है।शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो प्रखर ने फिल्म सिटी स्थित गुलशन कुमार जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन इंस्टीट्यूट (नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी से मान्यता प्राप्त) से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में BA किया है। इसके अलावा, उन्होंने प्रोफेसर राजेंद्र सिंह (रज्जू भैया) विश्वविद्यालय, प्रयागराज से राजनीति विज्ञान में MA की डिग्री हासिल की है। यह शैक्षणिक आधार उन्हें खबरों को राजनीतिक और सामाजिक दृष्टिकोण से समझने में मदद करता है।नवभारत टाइम्स के साथ जुड़ने से पहले, प्रखर ने करीब पौने दो साल जागरण.कॉम में अपना योगदान दिया था, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स, एस्ट्रो और लाइफस्टाइल जैसी विभिन्न बीट्स पर हजारों वेब स्टोरीज कवर कीं। प्रखर का उद्देश्य जटिल से जटिल खबर को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है, ताकि वह हर आम आदमी के लिए उपयोगी साबित हो सके।… और पढ़ें



Source link

Related posts

प्लास्टर छोड़ मजदूर बने प्रभुदेवा, ‘प्रेमिका ने प्यार से’ पर किया डांस

Khairthal School Bus Viral Video

Fact Check: मुश्ताक खान की प्रेयर मीट से भगाए गए राजपाल यादव? तीखी नोंकझोंक का वीडियो वायरल, क्यों भड़का परिवार?