ट्रेन में बैठकर मम्मी-पापा से विदा लेती बेटी का Video वायरल, खूबसूरत लम्हा देखते ही इमोशनल हुए लोग


रेलवे स्टेशन अक्सर विदाई के पल का गवाह बनता है। कभी खुशी, कभी उदासी…लेकिन हाल ही में एक साधारण-सी विदाई का वीडियो सोशल मीडिया पर छा गया है। इंस्टाग्राम यूजर खुशी सोलंकी ने अपने माता-पिता को स्टेशन पर विदा करते हुए जो पल कैद किया, उसने हजारों लोगों के दिल छू लिए।  

इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो 

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @alwayskhushinevergam नामक हैंडल से शेयर किया गया है। वीडियो में खुशी ट्रेन की खिड़की से अपनी मां और पिता को दिखा रही हैं। प्लेटफॉर्म पर खड़े माता-पिता मुस्कुराते हुए हाथ हिला रहे हैं। पिता भी मोबाइल निकालकर बेटी का वीडियो या फोटो ले रहे हैं। दोनों तरफ से यादों को संजोने की कोशिश साफ दिखती है। ट्रेन धीरे-धीरे आगे बढ़ती है, दूरी बढ़ती जाती है, लेकिन माता-पिता तब तक हाथ हिलाते और मुस्कुराते रहते हैं जब तक बेटी की झलक गायब नहीं हो जाती। 

‘मैं अमीर हूं….’

खुशी ने इस वीडियो के साथ कैप्शन लिखा- “मैं अमीर हूं क्योंकि मेरे माता-पिता इस तरह मुझे विदा करते हैं।” उनके शब्दों में साधारण विदाई को खास बनाने वाली भावना साफ झलकती है। माता-पिता का स्टेशन तक आना, अंतिम पल तक मुस्कान और हाथ हिलाना- ये छोटी-छोटी बातें ही उनके लिए असली दौलत हैं। वीडियो में कोई नाटकीय दृश्य नहीं है। न आंसू बह रहे हैं, न ज्यादा बातें हो रही हैं। सिर्फ शांत लेकिन गहरा प्यार है। मां लगातार मुस्कुराती और हाथ हिलाती नजर आती हैं, जबकि पिता यादों को कैद करने में व्यस्त हैं। 

यूजर्स ने दी प्रतिक्रियाएं 

यह दृश्य कई लोगों को अपने माता-पिता की याद दिला गया। सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाएं भी भावुक हैं। इस वीडियो को देखते हुए कई लोग इमोशनल भी हुए। वायरल होने के बाद से वीडियो को करीब 2 मिलियन से ज्यादा लोग देख चुके हैं। 


वीडियो देखने के बाद एक यूजर ने लिखा कि, ‘आज मैंने जो सबसे अच्छी चीज देखी, वह यही थी।’

दूसरे यूजर ने लिखा कि, ‘बहुत प्यारा।’ 

तीसरे यूजर ने लिखा कि, ‘तुमने जिंदगी में जीत हासिल कर ली, दोस्त।’ 

ट्रेंड करते रहते हैं ऐसे वीडियोज 

भारत में रेलवे स्टेशन सिर्फ यात्रा का साधन नहीं, बल्कि भावनाओं का केंद्र भी है। बच्चे पढ़ाई, नौकरी या शादी के बाद घर छोड़ते हैं। माता-पिता स्टेशन तक पहुंचकर अंतिम विदाई देते हैं। कई बार ये पल आंसुओं भरे होते हैं, लेकिन खुशी के वीडियो में मुस्कान और गर्व ज्यादा दिखता है। वे बेटी को दूर जाते देख खुश भी हैं और अंदर से भावुक भी। यह संतुलन ही वीडियो को खास बनाता है। आजकल सोशल मीडिया पर ऐसे पारिवारिक पल तेजी से वायरल होते हैं। लोग व्यस्त जीवन में फंसे रहते हैं, लेकिन माता-पिता का अनमोल प्यार उन्हें रुला भी देता है और सुकून भी देता है। 

गौरतलब है कि, इससे पहले मां को पहली बार मूवी थिएटर लाने वाली बेटी का वीडियो वायरल हुआ था। 

डिस्क्लेमर: इस खबर में दी गई जानकारी सोशल मीडिया और रिपोर्ट्स में किए गए दावों पर आधारित है। इंडिया टीवी किसी भी प्रकार के दावे की प्रमाणिकता की पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें –

प्रेग्नेंट बेटी को सरप्राइज देने के लिए बेंगलुरु से कनाडा पहुंचे पैरेंट्स, मिलन का ये Video सचमुच दिल खुश कर देगा





Source link

Related posts

Lucknow Chain Snatching Case | Woman Targeted in Munhukheda, CCTV Viral

अटकती थी आवाज, फिर कैमरा फेस कर बनाया वीडियो… वायरल हुआ इस शख्स का इमोशनल व्लॉग – karnataka boy face social anxiety emotional blog goes viral rttw

IT कंपनी के बाहर दिखा अजगर, हाथ में लपेटकर घूमने लगा शख्स; वीडियो वायरल