ट्रेन में सफर करने वालों को झटका! रात 11 से सुबह 5 बजे तक मोबाइल चार्जिंग बंद, दीवाली-छठ से पहले क्यों सख्त हुआ रेलवे?


बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| Indian Railways new rules: दीवाली और छठ से पहले रेलवे बोर्ड ने बड़ा फैसला लिया है, जो ट्रेन में सफर करने वालों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। दरअसल, ट्रेन में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को चार्ज करने पर रेलवे ने पाबंदी (train mobile charging ban) लगा दी है।

रेलवे बोर्ड ने देश के सभी जोनल रेलवे को कड़े निर्देश जारी करते हुए कहा है कि,

रात 11:00 बजे से सुबह 05:00 बजे (11 PM to 5 AM train charging) तक सभी ट्रेनों के कोचों में चार्जिंग पॉइंट बंद रखे जाएं। इस नियम का पालन हर हाल में सुनिश्चित किया जाना चाहिए और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या छूट की कोई गुंजाइश नहीं होगी।”

रेलवे बोर्ड ने क्यों लिया फैसला?

यह फैसला दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) जोन में सामने आई एक गंभीर घटना के बाद लिया गया है। हाल ही में सफर के दौरान एक यात्री का पावर बैंक चार्जिंग पर लगा हुआ था, जो अचानक तेज धुएं के साथ फट गया।

इस खतरनाक घटना से ट्रेन के कोच में हड़कंप मच गया था। इसी सुरक्षा चूक को गंभीरता से लेते हुए रेलवे बोर्ड ने 26 अक्टूबर को आधिकारिक आदेश जारी कर नियमों की सख्ती से पालना करने को कहा है।

औचक निरीक्षण करेंगे अधिकारी

रेलवे बोर्ड के निर्देश के अनुसार, ऑनबोर्ड स्टाफ की यह जिम्मेदारी होगी कि वे तय समय पर चार्जिंग स्विच ऑफ करें। इसके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों और सुपरवाइजर्स द्वारा औचक निरीक्षण यानी सरप्राइज इंस्पेक्शन भी किए जाएंगे।

साथ ही, कर्मचारियों को इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित और काउंसिल भी किया जाएगा ताकि वे पूरी मुस्तैदी से नियमों का पालन करवा सकें।

यह कोई नया नियम नहीं!

साल 2014 में बेंगलुरु-हजूर साहिब नांदेड़ एक्सप्रेस में आग लगने की दुर्घटना के बाद रेलवे सुरक्षा आयुक्त की सिफारिश पर 19 जून 2014 को यह पाबंदी पहली बार लगाई गई थी। इसके बाद मार्च 2021 में भी सुरक्षा कारणों से इसे कड़ाई से लागू किया गया था।

रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि यदि वे लंबी दूरी या रात भर का सफर कर रहे हैं, तो ट्रेन में चढ़ने से पहले ही अपने मोबाइल और जरूरी गैजेट्स चार्ज कर लें, क्योंकि रात 11 से सुबह 5 बजे के बीच चार्जिंग पॉइंट बंद रहेंगे।



Source link

Related posts

Noida News:गौड़ स्टेडियम में सुबह की सैर महंगी, सालाना फीस 1800 से बढ़ाकर 3000 रुपये – Morning Walks At Gaud Stadium Become Costlier

Dehradun News: फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिला, तीन और गिरफ्तार

Jaipur News: Morning Walk के दौरान CM Bhajanlal Sharma की ‘चाय पे चर्चा’ | Top News