ट्रोल्स पर भड़के सलमान खान ने उतारी शर्ट, Ex बिग बॉस कंटेस्टेंट ने एक्टर पर क्यों साधा निशाना? – sofia hayat calls salman khan hypocritical after shirtless moment bigg boss 20 trolls tmovj


बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान ने हाल ही में वो किया, जिसपर पिछले काफी वक्त से सेलेब्स ने चुप्पी साधी हुई थी. उन्होंने सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर खुलकर अपनी बात रखी. सलमान ने ट्रोल्स को फटकारा जिन्होंने कटरीना कैफ, सोहेल खान, वरुण धवन के लुक्स का मजाक उड़ाया. यहां तक कि खुद की ट्रोलिंग पर भी उन्होंने रिएक्ट किया. सलमान ने अपने बाल्ड लुक, मोटापे और बुढ़ापे पर उठ रहे सवालों का मुंह तोड़ जवाब दिया, जिसपर उन्हें हर तरफ से समर्थन मिला है. 

सलमान के वायरल मोमेंट पर बोलीं सोफिया

सलमान खान ने ये सबकुछ शनिवार रात हुए बिग बॉस ‘वीकेंड का वार’ एपिसोड के दौरान किया था. उन्होंने अपनी हैट और शर्ट उतारकर अपनी बॉडी शेमिंग पर सबकी बोलती बंद की. हालांकि, बिग बॉस की ही एक पुरानी कंटेस्टेंट रहीं एक्ट्रेस सोफिया हयात की इस मामले में अलग राय नजर आई. उन्होंने सलमान के साथ बिग बॉस के दौरान हुई अपनी एक पुरानी घटना को याद किया, जिसमें उनका दावा है कि सुपरस्टार ने उन्हें बॉडी शेम किया था.

सम्बंधित ख़बरें

सोफिया हयात ने X पर सलमान की तारीफ वाले वीडियो पर रिएक्ट करते हुए लिखा था- सलमान पाखंडी और बेवकूफ हैं. जब मैं बिग बॉस में थी, तब उन्होंने मेरे शरीर और चेहरे की आलोचना की थी. जबकि गौहर (खान) से कहा था कि उनका शरीर अच्छा है. वैसे एक्ट्रेस जिस सीजन का जिक्र कर रही हैं, वो साल 2013 वाला सीजन 7 है जिसकी विजेता गौहर खान थीं. तब भी सलमान शो को होस्ट कर रहे थे. 

सलमान ने क्या कहा था?

दरअसल सलमान कल गेमर स्काउट से सोशल मीडिया ट्रोलिंग पर बात कर रहे थे. स्काउट के फैंस ने सुपरस्टार और बिग बॉस शो को लेकर तरह-तरह की बातें कही थीं. इसी पर उनका गुस्सा फूटा, और वो लोगों द्वारा की जानी ट्रोलिंग पर बात करने लगे. सलमान ने उन लोगों पर सवाल उठाए जिन्होंने हाल ही में प्रेग्नेंट हुईं कटरीना कैफ के बढ़े वजन का मजाक उड़ाया. फिर भाई सोहेल की ट्रोलिंग पर नाराजगी जताई. इसी दौरान सलमान भतीजी अलीजेह अग्निहोत्री के पैपराजी वीडियो पर भड़कते नजर आए, जिसमें उनका गलत एंगल से वीडियो निकाला गया. यही बातें सलमान को गुस्सा दिला गईं, और उन्होंने चंद मिनटों में सबको फटकार लगा डाली. 

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bigg Boss 20 फेम काजी तौकीर की फैन हुईं गौहर खान, वीडियो शेयर कर कहा- लोग जलते हैं…

‘डर डर के बिग बॉस देखता हूं’, सलमान खान के शो में बेटी रीति के गेम पर बोले मनोज तिवारी

Bigg boss 20: वीकेंड का वार में सलमान खान के सीने में हुआ दर्द? देर रात एक्टर ने बताई असलियत – Bigg boss 20 salman khan ill health issues scene weekend ka vaar update tmovg