हर डिलीवरी बॉय पार्ट टाइम नहीं होता. कई लोग ऐसे हैं जिनका घर केवल डिलीवरी के पैसों से चल रहा है. ऐसे में खुद डिलीवरी बॉय कई बार खुद पर ध्यान नहीं दे पाते या उतने सक्षम नहीं होते कि खुद पर खर्च कर पाएं. ऐसे में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो दिल को सुकून देने वाला है. हाल ही में उत्तराखंड के एक शख्स ने एक मजबूर डिलीवरी बॉय के लिए जो किया उसने लोगों का दिल जीत लिया. वीडियो देखकर आप भी खुश हो जाएंगे.
शख्स ने डिलीवरी बॉय को गिफ्ट किए नए जूते
दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में शख्स डिलीवरी बॉय को नए जूते गिफ्ट करता दिखाई दे रहा है. सीसीटीवी में कैद हुई इस भावुक घटना में दिख रहा है कि एक डिलीवरी बॉय साइकिल से ग्राहक के घर सामान डिलीवर करने आया है. लेकिन जैसे ही ग्राहक की नजर डिलीवरी बॉय के पैरों पर जाती है तो डिलीवरी बॉय के फटे जूते देखकर उसका दिल पिघल जाता है और इसके बाद जो ग्राहक करता है उसने सभी के दिलों को सुकून और राहत पहुंचाई है.
नए जूते देख खुश हो गया डिलीवरी बॉय
वीडियो में दिख रहा है कि ग्राहक डिलीवरी बॉय के लिए नए जूते निकालकर लाता है जिसके बाद डिलीवरी बॉय को गिफ्ट करता है. डिलीवरी बॉय भी नए जूते देखकर खुश हो जाता है और वहां से राजी खुशी अपनी साइकिल लेकर रवाना हो जाता है. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसे लेकर यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.
यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें
यूजर्स बोले, वीडियो ने दिल जीत लिया
वीडियो को peaksandthrottle नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…मुझे लगा भाई छत से फेंक देगा जूते. एक और यूजर ने लिखा…जीना इसी का नाम है, लगे रहो भाई. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…हमें बताइए, हम इस बंदे को इलेक्ट्रिक बाइक गिफ्ट करेंगे चैरिटी से.
यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल