ड्राई स्टेट में नशे में मिला पुलिसवाला, Video Viral – Ahmedabad Liquor bottles found in PSI’s car Video viral sks


गुजरात में अहमदाबाद के साबरमती में क्रेटा कार के एक्सीडेंट का वीडियो वायरल हो रहा है. बाद में पता चला कि कार शराब के नशे में PSI भरत पंड्या चला रहे थे. इतना ही नहीं, कार में से शराब की 7 बोतल भी बरामद हुई. जिसके बाद PSI भरत पंड्या को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करके साबरमती पुलिस थाने में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है.

हादसे की शिकार कार, शराब बरामद-
दरअसल, ट्रैफ़िक पुलिस M डिवीज़न के विशाला बीट के इंचार्ज PSI भरत पंड्या का क्रेटा कार नंबर GJ04 DA 6745 का साबरमती के त्रागड में स्थित रबारी वास के पास एक्सीडेंट हुआ. इस दौरान स्थानीय लोगों ने कार को घेरकर वीडियो बनाया. जिसमें कार के अंदर शराब की बोतल देखी गई. 

वायरल हो रहा वीडियो-
वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है. इस दौरान स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने PSI भरत को हिरासत में ले लिया. लेकिन साबरमती पुलिस स्टेशन में PSI रौब झाड़ने से नहीं चूके. भरत को लॉकअप में नहीं, बल्कि शुरुआती में थाने के एक रूम में बैठाया गया.

नशे में धुत मिला PSI-
हालांकि नशे में धुत PSI का रौब लंबे वक्त तक नहीं चला. जल्द ही PSI भरत को गिरफ्तार कर लिया गया. जांच के लिए क्रेटा गाड़ी और दूसरी चीजें जब्त कर ली गई हैं. M डिवीजन के विशाला बीट के इंचार्ज PSI भरत वेणीशंकर पंड्या को डिप्टी कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (वेस्टर्न ट्रैफिक) ने तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया और PSI के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई शुरू की.

पुलिस का क्या कहना है?
अहमदाबाद पुलिस के एसीपी डीवी राणा ने कहा कि भरत पंड्या अहमदाबाद के त्रागड में रहते हैं. पिछले 9 महीने से M डिवीज़न ट्रैफ़िक पुलिस के विशाला बीट में कार्यरत हैं. क्रेटा कार में से शराब की बोतल मिलने और नशे में पाये जाने पर PSI भरत के खिलाफ साबरमती थाने में दो एफआईआर दर्ज करके कानूनी कार्रवाई की जा रही है. शराब की बोतल कहा से लाए, किसके लिए और कहां ले जाई जा रही थी, इसकी जांच कर रहे है.

ये भी पढ़ें:

 



Source link

Related posts

बालकनी से गिर रहा था बच्चा… 5 सेकेंड में शख्स ने दौड़कर ऐसे बचाई जान, Video – child falls balcony rescued by man egypt viral video tstf

नाले में छिपा चोर, हो गई मुसीबत, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल, Video वायरल – Bijnor Thief hiding in the drain video viral sks

कॉल रिसीव करते ही बन गया न्यूड VIDEO, वायरल करने की धमकी देकर युवक से ₹50 लाख की ठगी – Ahmedabad Nude VIDEO made as soon as call was received youth cheated of 50 lakh by threatening to make it viral lcly