Last Updated:
साउथ सिनेमा में आज भी रजनीकांत का स्टारडम लोगों के सिर चढ़कर बोलता है. हाल ही में सिनेमाघरों में उतरी उनकी ‘जेलर 2’ ने रिलीज के साथ ही टिकट खिड़की पर सुनामी ला दी है, जिससे एक बार फिर यह सवाल चर्चा में है कि कॉलीवुड में सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्में कौन सी हैं. हम आपको उन 7 फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धमाकेदार कमाई कर अपना सिक्का जमाया है. जानिए इस लिस्ट में ‘जेलर 2’ किस नंबर पर खड़ी है.
नई दिल्ली. तमिल सिनेमा में अब तक कई फिल्मों ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है. रजनीकांत और थलापति विजय जैसी सुपस्टार्स की फिल्मों ने कमाई के मामले में नए इतिहास रचे हैं. सिनेमाघरों में हाल ही में रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए ओपनिंग डे पर ही शानदार कमाई की. आज हम इस रिपोर्ट में आपको तमिल सिनेमा की उन 7 सबसे बड़ी ओपनर फिल्मों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने भारत में पहले दिन टिकट खिड़की पर तहलका मचाकर जबरदस्त कमाई की है. खास बात है कि टॉप पर रजनीकांत की मूवी का ही नाम है.
कुली: लोकेश कनकराज के निर्देशन में बनी इस एक्शन-ड्रामा फिल्म में सुपरस्टार रजनीकांत देवा नाम के कुली का रोल निभाया है जो सोने की तस्करी करने वाले एक खतरनाक सिंडिकेट के खिलाफ अकेले खड़ा हो जाता है. फिल्म में रजनीकांत के साथ नागार्जुन, श्रुति हासन, सत्यराज, उपेन्द्र और सौबिन शाहिर जैसे सितारों की टोली है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खाता 65 करोड़ रुपये की कमाई के साथ खुला था. (फोटो साभार: IMDb)
लियो: लोकेश कनकराज के सिनेमैटिक यूनिवर्स एलसीयू की इस ब्लॉकबस्टर को 64.8 करोड़ की बंपर ओपनिंग मिली थी. इस एक्शन थ्रिलर में थलपति विजय ने पार्थिबन नाम के एक साधारण कैफे मालिक का किरदार निभाया है, जिसकी जिंदगी तब पूरी तरह पलट जाती है जब कुछ खूंखार गुंडे उसके परिवार पर हमला करते हैं और उसका पुराना अतीत उसका पीछा करने लगता है. संजय दत्त, तृषा कृष्णन, अर्जुन सरजा और गौतम वासुदेव मेनन से सजी इस कहानी में मुख्य सस्पेंस इस बात पर टिका है कि क्या पार्थिबन ही खतरनाक गैंगस्टर लियो दास है या फिर कोई आम इंसान. (फोटो साभार: IMDb)
Add News18 as
Preferred Source on Google
2.0: तमिल सिनेमा की तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्मों में एस. शंकर की 2.0 का नाम शामिल है. यह एक साइंस-फिक्शन थ्रिलर है, जिसमें मोबाइल फोन के हानिकारक रेडिएशन और पक्षियों के विनाश से दुखी होकर वैज्ञानिक पक्षीराजन एक खतरनाक सुपरविलेन का रूप ले लेता है. इस संकट से दुनिया को बचाने के लिए साइंटिस्ट वशीकरण अपने सबसे एडवांस्ड रोबोट चिट्टी 2.0 को दोबारा एक्टिव करता है. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 60.25 करोड़ की कमाई की थी. (फोटो साभार: IMDb)
जेलर 2: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 धमाल मचा रही है. इस फिल्म में रजनीकांत ने एक बार फिर अपने मुथुबेल पांडियन के किरदार में धमाकेदार वापसी की है. इस बीर स्टारकास्ट में एसजे सूर्या, मिथुन चक्रवर्ती, सूरज वेंजारामूडु और विद्या बालन की एंट्री हुई है. खास बात है कि पहले दिन 59.7 करोड़ की कमाई के साथ यह तमिल सिनेमा की चौथी बड़ी ओपनर मूवी बन चुकी है. (फोटो साभार: IMDb)
बीस्ट: इस हाई-ऑक्टेन एक्शन फिल्म में थलापति विजय ने ‘वीर राघवन’ नाम के पूर्व रॉ एजेंट की भूमिका निभाई है, जो इत्तेफाक से एक बड़े शॉपिंग मॉल में मौजूद होता है, जब खूंखार आतंकवादी उस पूरे मॉल को हाईजैक कर आम नागरिकों को बंधक बना लेते हैं. पूजा हेगड़े, शाइन टॉम चाको और सेल्वाराघवन जैसे सितारों से सजी इस फिल्म में वीर अकेले ही अपनी सूझबूझ और हथियारों के दम पर आतंकवादियों के छक्के छुड़ाता देता है. इस मूवी ने ओपनिंग डे पर 49.3 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. (फोटो साभार: IMDb)
जेलर: नेल्सन दिलीपकुमार के निर्देशन में बनी यह जबरदस्त एक्शन थ्रिलर फिल्म साल 2023 में रिलीज हुई थी. इसकी कहानी एक सीधे-सादे और शांत रिटायर्ड जेलर मुथुवेल पांडियन के ईर्द-गिर्द घूमती है. जब उसका पुलिस अफसर बेटा एक मूर्ति तस्कर गिरोह की जांच करते हुए अचानक तरीके से गायब हो जाता है, तो वह अपने पुराने खौफनाक और खूंखार रूप में लौटकर दुश्मनों का सफाया करने निकल पड़ता है, विनायकन, राम्या कृष्णन और वसंत रवि के साथ-साथ फिल्म में मोहनलाल और शिव राजकुमार के दमदार कैमियो ने इसे ब्लॉकबस्टर बनाया था. रजनीकांत की जेलर ने पहले 48.35 करोड़ की कमाई दर्ज की. (फोटो साभार: IMDb)
द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम: इस लिस्ट में सांतवें नंबर पर वेंकट प्रभु द्वारा निर्देशित एक्शन थ्रिलर फिल्म द ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम है. इस फिल्म में सुपरस्टार थलापति विजय ने डबल रोल में नजर आते हैं और इसकी कहानी एक्शन-रोमांच से भरपूर है. इस फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर 44 करोड रुपये की कमाई के साथ खाता खुला था. (फोटो साभार: IMDb)