तांगे में घोड़े की जगह लगा दिया रोबोट- वीडियो देख चकरा जाएगा सिर


आपने उत्तर और मध्य भारत में पब्लिक ट्रांसपोर्ट और ऑटो रिक्शा के अलावा एक और चीज देखी होगी तांगा. तांगा आमतौर पर पुराने समय से चली आ रही पारंपरिक सवारी है जिसमें एक छोटी सी गाड़ी लगी होती है और आगे एक घोड़ा बंधा होता है जो गाड़ी को खींचता है. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने तांगे की परिभाषा को पूरी तरह से बदल डाला है. वीडियो में एक लड़का तांगे नुमा गाड़ी पर बैठा है और उसमें घोड़ा नहीं बल्कि एक रोबोट बंधा है. वीडियो चीन से सामने आया है.

चीन में दिखाई दिया रोबोट वाला तांगा

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक चीनी लड़का शॉपिंग सेंटर में तांगा लिए खड़ा है. लेकिन मजेदार बात यह है कि उसके तांगे में कोई घोड़ा या दूसरा जानवर नहीं बल्कि एक रोबोट बंधा है जो तांगे को खींचने के लिए पूरी तरह से तैयार है. जैसे ही लड़का अपने रोबोट को कमांड देता है वैसे ही रोबोट तांगा गाड़ी को खींचने लगता है और लड़का उस पर सवार होकर वहां से चला जाता है. वायरल हो रहा यह वीडियो वाकई में चौंकाने वाला है और दुनिया को दिखाने वाला भी है कि चीन कहां तक अपनी सोच ले जा सकता है.

हाल ही में चीन में हुई थी ह्यूमनॉइड रोबोट्स की प्रतियोगिता

हाल ही में चीन में रोबोट्स की एक चैंपियनशिप भी हुई थी जिसमें ह्यूमनॉइड रोबोट्स की अलग अलग किस्म को दुनिया से रूबरू कराया गया था. इस प्रतियोगिता में रोबोट कुश्ती लड़ते, वेट लिफ्टिंग करते और खाना पकाते दिखाई दिए थे. अब तांगे पर रोबोट को लगाना चीन के अग्रिम सोच को दुनिया के सामने ला रहा है. वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है और इसे लेकर तरह तरह के रिएक्शन भी दे रहा है.

यह भी पढ़ें: 60 साल के दादा जी ने ट्रेन पर लटककर किया स्टंट, फटी रह गईं यूजर्स की आंखें

यूजर्स बोले, चीन क्या ही करके मानेगा

वीडियो को @ChinaNow24 नाम के एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…भाई गाड़ी ही बना देते, तांगे में रोबोट लगाने की क्या जरूरत थी. एक और यूजर ने लिखा…चीन क्या ही करके मानेगा. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…चीन वाकई में आगे की सोच रखता है.

यह भी पढ़ें: आंख में मिर्ची झोंककर बैंक लूट ले गया लुटेरा, CCTV फुटेज वायरल





Source link

Related posts

Noida News: एलिवेटेड रोड पर मारपीट का वीडियो वायरल, Noida Hindi News

लड़खड़ाते हुए सिपाही व कार में बैठे दरोगा का वीडियो वायरल, National Hindi News

कार को रोकती युवती, भागने की कोश‍िश करता युवक, लखनऊ के वायरल वीड‍ियो की क्या है कहानी