ताइक्वांडो में ब्लैक बेल्ट है भारत की ये खूबसूरत अदाकारा, बास्केटबॉल में भी किया कमाल; बॉलीवुड और हॉलीवुड में दिखाया जलवा


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड में कई सारी ऐसी अभिनेत्रियां रही हैं जिन्होंने एक्टिंग की दुनिया से पहले खेलों की दुनिया में राज करने का फैसला किया था। हालांकि, अलग-अलग वजहों से यह सभी एक्टिंग में आ गईं। ऐसी ही एक अभिनेत्री हैं नीतू चंद्रा। नीतू चंद्रा को लोग अक्षय कुमार के साथ 2005 में आई फिल्म ‘गरम मसाला’ से जानते हैं। इसके बाद वह कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन खेलों के प्रति उनकी दीवानगी कम नहीं हुई है।

हमारी खास सीरीज ‘स्पोर्ट्स टू स्क्रीन’ में आज कहानी नीतू चंद्रा की जो ताइक्वांडो और बास्केटबॉल जैसे खेलों में अपना जलवा दिखा चुकी हैं और फिर बिहार के बक्सर की रहने वाली नीतू एक्टिंग की दुनिया में आकर नाम कमा रही हैं।

तीसरी क्लास से शुरू किया ताइक्वांडो खेलना

तीन जनवरी 2013 को ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में छपी रिपोर्ट में नीतू ने बताया था कि वह तीसरी क्लास से ताइक्वांडो खेल रही हैं। उन्होंने बताया, “जब मेरे स्कूल में ताइक्वांडो आया तो शुरू के दो साल तो मैंने सिर्फ अपने सीनियर्स को देखा। जब मैं तीसरी क्लास में आई तो मेरी मां ने मुझे ताइक्वांडो सीखने को कहा। फिर मैं इसमें अच्छा करने लगी। चौथी क्लास में मैं जिला स्तर की चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने में सफल रही। मेरी मां इससे काफी खुश हुईं और मैं उनको खुश करने के लिए और ज्यादा गंभीरता से खेलने लगी। मैं राज्य चैंपियन बन गई। मैंने नेशनल चैंपियनशिप में बिहार का प्रतिनिधित्व किया।”

1997 में उन्हें पहली बार ब्लैक बेल्ट मिला। वह 1996 में ताइक्वांडो चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधितव कर चुकी हैं। इसके अलावा वह चार डैन ब्लैक बेल्ट अपने नाम कर चुकी हैं जिसमें से दूसरा ब्लैक बेल्ट तो उन्हें मशहूर ग्रैंडमास्टर जिम्मी आर जगटिएनी से साल 2012 में मिला था।

बास्केटबॉल भी खेला

सिर्फ ताइक्वांडो ही नहीं, नीतू बास्केटबॉल में भी अपनी प्रतिभा दिखा चुकी हैं और उसे खेल को आगे बढ़ाने की कोशिश में भी लगी रहती हैं। 22 जून 2020 को ‘द ब्रिज’ में छपी एक रिपोर्ट में नीतू ने अपने बास्केटबॉल करियर और इस खेल को लेकर बात की थी। इस रिपोर्ट में नीतू के हवाले से लिखा गया है, “मुझे अभी भी बास्केटबॉल खेलना पसंद है। मैं इसे पेशेवर तौर पर नहीं तो शौकिया तौर पर खेलती हूं। एक बार जो बास्केबॉल प्लेयर बन जाता है वो हमेशा खिलाड़ी रहता है।”

इस दौरान उन्होंने बिहार में बास्केटबॉल खेलने में आईं समस्याओं के बारे में भी बात की थी। उन्होंने बताया था, “जब मैं खेला करती थी तब बिहार के पास खेलों को लेकर अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर नहीं था, खासकर बास्केटबॉल को लेकर, लेकिन वो कहते हैं ना की जहां चाह वहां राह। बहुत कम सुविधाएं थीं, फिर भी मैं उच्च स्तर तक बास्केटबॉल खेलने में सफल रही। सिर्फ यही नहीं मैं ताइक्वांडो में 4- डैन ब्लैक बेल्ट हूं। मैंने टीम स्पोर्ट और इंडिविजुअल स्पोर्ट्स खेले हैं जिन्होंने मुझे मेरा करियर बनाने में मदद की।”

ऐसा रहा फिल्मी करियर

बास्केटबॉल एक समय के बाद उन्होंने छोड़ दिया था, लेकिन ताइक्वांडो को फिल्मों में आने के बाद भी खेलती रहीं। साल 2005 में फिल्मों में डेब्यू करने के बाद उन्हें 2012 में अपना दूसरा ब्लैक बेल्ट मिला था। हालांकि, अब वह पूरी तरह से मॉडलिंग, एक्टिंग पर ध्यान दे रही हैं। वह हिंदी फिल्मों के अलावा तमिल, तेलुगु फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। उनका एक्टिंग करियर भारत तक ही सीमित नहीं रहा। बल्कि वह हॉलीवुड में भी काम कर चुकी हैं। उन्होंने साल 2021 में ‘नेवर बैक डाउन’ नाम की हॉलीवुड फिल्म में काम किया था।



Source link

Related posts

वायु सेना के जवान से हॉलीवुड स्टार बनने तक की कहानी: दिग्गज अभिनेता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर

Street Fighter Box Office: फीका जा रहा विद्युत जामवाल का हॉलीवुड डेब्यू, भारत में एक करोड़ को तरस रही है फिल्म

कौन था बॉलीवुड में नाना पाटेकर का गॉडफादर? न चाहते हुए भी जबरदस्ती कराई फिल्मों में एंट्री, Aap Ki Adalat में खोला था राज