ताजमहल की खूबसूरती देख हैरान हुई विदेशी महिला, वीडियो में कैद हो गया शानदार रिएक्शन, देखें..


Last Updated:

पहली बार ताजमहल देखने पहुंची विदेशी महिला उसकी खूबसूरती देखकर हैरान रह गई. जैसे ही सामने सफेद संगमरमर की भव्य इमारत दिखाई दी, उसके चेहरे पर हैरानी और खुशी साफ नजर आई. कैमरे में कैद यह शानदार रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग खूब पसंद कर रहे हैं. आप भी देखें..

Viral Video : आगरा के ताजमहल की खूबसूरती ऐसी है कि इसे पहली बार देखने वाला अक्सर कुछ पल के लिए बस इसे निहारता रह जाता है. सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो में विदेशी महिला पर्यटक भी कुछ ऐसा ही करती नजर आई. सामने ताजमहल आते ही उसके चेहरे पर हैरानी और खुशी के भाव साफ दिखाई दिए.

दुनिया के मशहूर ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट में शामिल ताजमहल को देखने के लिए हर साल बड़ी संख्या में पर्यटक आगरा पहुंचते हैं. भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए भी यह जगह खास आकर्षण का केंद्र रहती है. अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा एक वीडियो इसी खूबसूरत अनुभव की झलक दिखा रहा है.

ताजमहल देखकर विदेशी महिला के उड़े होश

वीडियो में एक विदेशी महिला पर्यटक ताजमहल के मुख्य प्रवेश द्वार की तरफ आती दिखाई देती है. जैसे ही वह अंदर पहुंचती है और सामने सफेद संगमरमर से बना भव्य ताजमहल नजर आता है, उसके कदम कुछ पल के लिए रुक जाते हैं. वह सामने खड़ी ऐतिहासिक इमारत को देखकर हैरान नजर आती है.

महिला के चेहरे के एक्सप्रेशन इस वीडियो की सबसे खास बात हैं. ताजमहल को देखकर उसकी आंखों में दिखाई देने वाली हैरानी और चेहरे पर नजर आ रही खुशी को देखकर ऐसा लगता है जैसे उसने सामने किसी तस्वीर को नहीं, बल्कि किसी सपने को सच होते हुए देखा हो.

View this post on Instagram





Source link

Related posts

मुनव्वर फारूकी गिरफ्तार? वायरल वीडियो पर कॉमेडियन ने दी प्रतिक्रिया, बोले- मैं भी…

पंचकूला में हाईवे पर स्टंटबाजी, वीडियो वायरल होने पर दबोचे दो युवक; 45 हजार का चालान और बाइक-स्कूटी जब्त

Amritsar News:स्कूल में बच्चों से ईंटें उठवाने का वीडियो वायरल – Video Of Children Being Made To Carry Bricks At School Goes Viral