तीसरे संडे भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ का भौकाल, बस इतना कमाते ही हो जाएगी सुपरहिट


‘मिर्जापुर द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.रिलीज के दो हफ्ते इस क्राइम थ्रिलर ने खूब गदर काटा और धुआंधार नोट कमाए. वहीं रिलीज के तीसरे वीकेंड पर भी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई में एक बार फिर जबरदस्त तेजी देखी गई. इसी के साथ चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को कितना कलेक्शन किया?

मिर्जापुर द मूवी’ ने 17वें दिन कितनी की कमाई?
सिनेमाघरो में इन दिनों ‘दायरा’ और ‘वाइब’ जैसी नई फिल्में भी मौजूद है लेकिन इन दोनों फिल्मों के लेकर फैंस में कोई एक्साइटमेंट नहीं है. वहीं क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने अपने तीसरे वीकेंड पर भी बड़ी संख्या में दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा. तीसरे फ्राइडे को थोड़ी गिरावट के बाद, फ़िल्म ने तीसरे शनिवार को ज़बरदस्त रफ्तार पकड़ी. वहीं 17वें दिन यानी तीसरे संडे को तो इसने तहका ही मचा दिया. फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो

  • ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ कमाए थे.
  • वहीं दूसरे वीक में इस फिल्म का कलेक्शन 55 करोड़ रुपये रहा.
  • इसके बाद तीसरे फ्राइडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने 2.75 करोड़ कमाए जबकि तीसरे शनिवार को फिल्म की कमाई 4.50 करोड़ रुपये रही.
  • अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 5 करोड़ का कलेक्श किया है.
  • इसी के साथ इस फिल्म की भारत में 17 दिनों की नेट कमाई अब 215.70 करोड़ रुपये हो गई है.
  • जबकि ग्रॉस कमाई 257 करोड़ रुपये हुई है.

ये भी पढ़ें- कैटरीना कैफ को ट्रोल करने वालों पर भड़के सलमान खान, बोले- जब फिर से फिल्मों में आएंगी फिट हो जाएंगी

सुपर हिट बनने से इंचभर दूर
‘मिर्जापुर द मूवी’ की लागत 90 करोड़ रुपये है. इस फिल्म ने अभी तक 125.70 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट (ROI) यानी 139.672% रिटर्न मिला है, जिससे यह फिल्म ‘हिट’ साबित हो गई है. सुपर हिट बनने के लिए फिल्म को 150% रिटर्न की ज़रूरत है, जो 225 करोड़ रुपये की नेट कमाई पर हासिल हो जाएगा. यानी इसे बस 9.88 करोड़ रुपये और कमाने हैं, जो अगले 3 दिनों में आसानी से पूरे हो जाएंगे.

ये भी पढ़ें:- ‘मायसा’ का दमदार टीजर रिलीज, दिखा रश्मिका मंदाना का अनदेखा अवतार



Source link

Related posts

संडे को ‘हनुमान अंश’ की धाकड़ कमाई, ‘मिर्जापुर’ ने भी किया कमाल, जानें- ‘दायरा’-‘वाइब’ का हाल

बॉक्स ऑफिस पर ‘दायरा’ ने तीसरे दिन पकड़ी रफ्तार, कुणाल खेमू की ‘वाइब’ की कमाई में आया 9.1% का उछाल

Box Office: नीम करोली बाबा की फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 45वें दिन ‘दंगल’ को भी पटका, ‘मिर्जापुर’ भी सामने नतमस्तक – hanuman ansh box office collection day 45 dangal was beaten mirzapur and haiwan business on sunday