Last Updated:
Bigg Boss 20 Latest Episode: बिग बॉस 20 के दिवाली स्पेशल एपिसोड में गौरव गुप्ता ने स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती पर जमकर तंज कसा. काश्वी हiranंदानी का नाम आने पर स्काउट और लव नाराज हो गए. गौरव के जाने के बाद स्काउट ने भी उनके कमेंट्स पर अपनी भड़ास निकाली.
गौरव गुप्ता पर भड़के स्काउ (फोटो साभार-@jiohotstar)
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 20’ के घर में इन दिनों स्काउट ओपी और लव गिल की दोस्ती काफी चर्चा में है. दोनों के रिश्ते को लेकर पहले भी कई सवाल उठ चुके हैं. अब शो के दिवाली स्पेशल एपिसोड में पहुंचे कॉमेडियन गौरव गुप्ता ने अपनी रोस्टिंग के दौरान दोनों को निशाने पर लिया.
उन्होंने स्काउट और लव के रिश्ते के साथ काश्वी का भी जिक्र किया. हालांकि, उनके कुछ कमेंट्स स्काउट और लव को पसंद नहीं आए और दोनों ने गौरव को जवाब दिया.
गौरव गुप्ता ने स्काउट और लव पर किए मजाक
सलमान खान के साथ स्टेज पर पहुंचे गौरव गुप्ता ने शुरुआत में स्काउट के लुक्स और उनके बदलते अंदाज पर मजाक किया. शुरुआत में स्काउट उनकी बातों को हंसकर टालते नजर आए. लेकिन गौरव ने आगे स्काउट और लव की दोस्ती पर कमेंट करना शुरू कर दिया. उन्होंने कहा कि स्काउट घर में दो रिमोट लेकर चल रहे हैं, एक लव और दूसरी काश्वी. गौरव ने यह भी कहा कि जब स्काउट लव के पास जाते हैं, तो उनका चेहरा खिल जाता है. उन्होंने स्काउट के लव को मसाज देने वाले मोमेंट पर भी तंज कसा. इस दौरान उन्होंने स्काउट को घर का सबसे फेमिनिस्ट आदमी तक कह दिया. गौरव ने आगे कहा कि स्काउट ने लव से यह भी कहा है कि उन्हें लव में काश्वी दिखाई देती हैं. इस बात पर स्काउट ने साफ इनकार किया. उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं कहा है.
गौरव की रोस्टिंग में जब लव गिल का जिक्र आया, तो वह भी नाराज हो गईं. उन्होंने गौरव से कहा कि उन्हें थेरेपी की जरूरत है. इसके बाद दोनों के बीच बहस भी देखने को मिली. गौरव ने इस दौरान रोहित शेट्टी और सलमान खान का नाम लेकर भी बात को आगे बढ़ाया.
स्काउट ने निकाली भड़ास
गौरव गुप्ता के स्टेज से जाने के बाद स्काउट अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे. उन्होंने कहा कि उन्होंने गौरव का नाम तक नहीं सुना है और वह देश के बड़े कॉमेडियन के साथ रहते हैं. स्काउट ने कहा कि मजाक करना ठीक है, लेकिन किसी की पर्सनल लाइफ को बीच में लाना सही नहीं है. उन्होंने काश्वी का नाम घसीटे जाने पर भी नाराजगी जताई. स्काउट ने कहा कि गौरव ने उनके बारे में यह बात खुद से बना दी कि उन्हें लव में काश्वी दिखाई देती हैं. उन्होंने इसे गलत बताया और कहा कि किसी को भी उनकी पर्सनल लाइफ पर इस तरह कमेंट करने का हक नहीं है.
दोस्ती पर पहले भी उठे सवाल
शो में स्काउट और लव हमेशा अपने रिश्ते को भाई-बहन जैसा बताते आए हैं. हालांकि, दोनों की नजदीकियों और साथ बिताए पलों को लेकर दर्शकों के बीच लगातार चर्चा होती रही है. वीकेंड का वार में काश्वी ने भी स्काउट से लव के साथ उनकी बॉन्डिंग और सीमाओं को लेकर सवाल किए थे.
इस मामले में काश्वी को भी कुछ कमेंट्स के लिए सोशल मीडिया पर आलोचना का सामना करना पड़ा था. बाद में उन्होंने अपनी बात साफ करते हुए कहा था कि उनका मकसद स्काउट को उनके व्यवहार के लिए जवाबदेह ठहराना था, न कि किसी दूसरी महिला के खिलाफ नफरत फैलाना.
About the Author
मैं इस समय News18 हिंदी टीम का हिस्सा हूं. News18 हिंदी पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.
इससे पहले मैंने, दै…