तूफ़ान से तबाही का दावा करने वाला वायरल वीडियो तेलंगाना का है, ओडिशा का नहीं…


अभी हाल ही में 23-24 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में एक डीप डिप्रेशन बना, जिसने उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के तट को पार किया। इसके कारण दोनों राज्यों के कई तटीय व दक्षिणी जिलों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश हुई। इसी से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें तूफान का भयानक असर देखा जा सकता है। लोग इस वीडियो को ओडिशा में आए तूफान का बताकर शेयर कर रहे हैं।

वायरल वीडियो के साथ यूजर ने लिखा है- बंगाल की खाड़ी से बना अर्नब चक्रवात,उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के तट से देर रात 11 से 1 बजे के बीच टकरा गया। इसके असर से दोनों राज्यों के तटीय जिलों में भारी बारिश हो रही है। दक्षिण ओडिशा के 10 जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। करीब 5 हजार लोगों को सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है। मलकानगिरी में चार पुल डूब जाने से ट्रैफिक बंद हो गया है।सुरक्षा कारणों से नेशनल हाईवे भी बंद कर दिया गया है। तूफानी हवाओं से भद्रक में मछुआरों की 10 नावें डूब गईं और दर्जनों क्षतिग्रस्त हो गईं।

फेसबुक । आर्काइव

अनुसंधान से पता चलता है कि…   

पड़ताल की शुरुआत में हमने वायरल  वीडियो के तस्वीरों का रिवर्स इमेज सर्च किया। परिणाम में हमें वायरल वीडियो ‘TV2_NEWS’ के यूट्यूब चैनल पर मिला। वीडियो को  तेलंगाना के बुरगामपाडु मंडल का बताकर 23 सितंबर 2026 को पोस्ट किया गया था।

इसके अनुसार द्राद्री कोथागुडेम जिले में बुरगामपाडु मंडल के मोरामपल्ली बंजार में ‘अर्नब चक्रवात’ से भारी तबाही हुई।

आगे सर्च करने पर ये वीडियो हमें साक्षी टीवी’ के यूट्यूब चैनल पर भी 25 सितंबर 2026 को  अपलोड किया हुआ मिला। इस वीडियो को तेलंगाना का बताते हुए ही पोस्ट किया गया था।

हमने पाया कि तेलंगाना के न्यूज पोर्टल ‘बिग टीवी’  और ओकतेलुगु की वेबसाइट पर  छपी एक रिपोर्ट में वायरल वीडियो के कीफ्रेम का प्रयोग किया गया है। रिपोर्ट के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने साइक्लोनिक तूफान अर्नब ने तबाही मचा दी थी। इसका असर न सिर्फ ओडिशा और आंध्र प्रदेश, बल्कि तेलंगाना में भी बहुत ज्यादा हुआ है।

साइक्लोन ने बुर्गम्पाडु मंडल के मोरमपल्ली बंजारा में अचानक तबाही मचाई। भारी बारिश और तेज हवाओं के दौरान कई लोग घायल हो गए। 

ओडिशा में  तूफान-

बंगाल की खाड़ी में बने ‘डीप डिप्रेशन’ की वजह से तीन दिनों से भारी बारिश हुई है। 25 सितंबर 2026 को छपी रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, यह डीप डिप्रेशन श्रीकाकुलम में कलिंगपट्टनम के पास आंध्र प्रदेश के तट को पार कर गया है। इस तूफान के असर से ओडिशा के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई, जिसके कारण राज्य सरकार को निचले और लैंडस्लाइड वाले इलाकों से लोगों को सुरक्षित निकालना पड़ा। ओडिशा में कम से कम 24 जगहों पर 100 मिमी से ज्यादा बारिश हुई है।

निष्कर्ष – तथ्य-जांच में सामने आया है कि बंगाल की खाड़ी के ‘डीप डिप्रेशन’ के चलते तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और ओडिशा में भारी बारिश दर्ज की गई है। लेकिन, तूफान से मची तबाही का जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, वह ओडिशा का नहीं बल्कि तेलंगाना का है।

Title: तूफ़ान से तबाही का दावा करने वाला वायरल वीडियो तेलंगाना का है, ओडिशा का नहीं…

Fact Check By: Sarita Samal

Result: Misleading



Source link

Related posts

भीड़ के सामने सड़क पर प्रेमिका को चाकू गोदता रहा प्रेमी, पटना में दहला देने वाली वारदात का वीडियो वायरल, Bihar Hindi News

समस्तीपुर में राशन बांटने पहुंची नाव, देखते ही मची लूट… जान बचाकर भागी राहत सामग्री देने वाली टीम, VIDEO – samastipur mohanpur flood relief ration loot video viral ntc drmt

घर के अंदर टेबल पर रेंगता दिखा करैत सांप, साइलेंट किलर का वीडियो देखकर लोगों के रोंगटे खड़े – Krait Snake Spotted Slithering On The Computer Table At Home Video Goes Viral On Internet