‘तू क्यों चुप रहा…’, स्काउट की चुप्पी से टूटीं लव गिल, यूट्यूबर की GF ने उड़ाई भाई-बहन के रिश्ते की धज्जियां! – bigg boss 20 love gill confronts scout op over kaashvi gamer allegations blanket controversy tmovj


बिग बॉस के घर में हर दिन-हफ्ते रिश्ते बनते-बिगड़ते हैं. एक वीकेंड का वार एपिसोड से पूरा शो बदल जाता है. बीते दिन रोहित शेट्टी ने स्काउट ओपी और लव गिल को उनके कंबल में मसाज देने पर टोका. दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए. फिर स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी की एंट्री हुई, जिन्होंने लव गिल पर आरोप लगाए कि उन्होंने स्काउट को अपने लिए बहकाया. 

काशवी हीरानंदानी की बातें जहां स्काउट के लिए कॉन्फिडेंट बूस्टर जैसी थी, वहीं लव गिल के लिए एक सदमे के जैसी लगी. उन्हें उनकी बातों का इतना बुरा लगा कि वो फूट-फूटकर रोने लगीं. लव ने स्काउट से कहा कि उनकी जिंदगी-करियर सब बर्बाद हो गया है. इंटरनेट ने भी लव को सपोर्ट किया. अब इस पूरी घटना के बाद, दोनों के बीच कैसा रिश्ता होने वाला है इसकी झलक भी दिख गई है. 

स्काउट की चुप्पी से नाराज लव गिल

शो का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें लव गिल और स्काउट ओपी पर वीकेंड का वार एपिसोड का असर पड़ते देखा गया. एक्ट्रेस ने गेमर से सवाल किया कि जब उनकी गर्लफ्रेंड उनपर आरोप लगा रही थीं, तब वो क्यों चुप थे? उन्होंने उस वक्त कुछ क्यों नहीं बोला? लव गिल ने कहा कि स्काउट एकदम से बदल गए हैं. जिसपर आम्रपाली दुबे ने स्काउट का साथ दिया कि अगर उन्होंने कल काशवी के सामने कुछ नहीं कहा, तो अब उसकी भरपाई के लिए वो क्या कर सकते हैं? 

लव गिल के मुताबिक, इस मुद्दे पर स्काउट की चुप्पी बाहर एक गलत मैसेज लेकर जाएगी. लेकिन आम्रपाली का कहना है कि लोगों को स्काउट की चुप्पी से ज्यादा मसाज वाली बात गलत लगी है. इसलिए इतना बड़ा बवाल खड़ा हुआ है. लव स्काउट से नाराज हैं, वो उन्हें उनकी पुरानी बात याद दिलाती हैं जब उन्होंने कहा था कि वो अंत तक उनके साथ खड़े रहेंगे. वो उन्हें कभी नहीं छोड़ेंगे. 

लव की बातें सुनकर स्काउट ने भी अपनी सफाई देने की कोशिश की. उन्होंने कहा कि वो वीकेंड का वार के बाद खुद को संभालने की कोशिश कर रहे हैं. इस पूरे मामले के कारण उनके और काशवी के घर में चीजें खराब हो गई हैं. स्काउट ने लव पर काफी गुस्सा किया, और उनसे सिचुएशन को समझने की अपील की. गेमर ने अंत में यही कहा कि वो अब उन दोनों के बीच एक लकीर खींचना चाहते हैं, या ज्यादा से ज्यादा इस शो से बाहर जा सकते हैं.

—- समाप्त —-



Source link

Related posts

Bigg Boss 20: काशवी के आरोपों पर लव की टीम ने तोड़ी चुप्पी, चरित्र हनन के मामले पर सपोर्ट में उतरे कई कलाकार

Bigg Boss 20: Kaashvi Apologises After Love Gill Row

Bigg Boss 20: Arishfa-Gullu Clash Over Aasif Explained