‘तेरे पैंट में नाड़े लगे ही नहीं’, स्काउट की अश्लील बोली पर बरसीं लव, मुंडवाए बाल तो मां ने भेजा ऑडियो मेसेज – bigg boss 20 scout op mother sasmita singh released an audio message please do not judge tanmay


हाल ही में स्काउट और यंग के बीच ‘बिग बॉस 20’ में जमकर लड़ाई हुई है। वहीं अब लव से स्काउट ने कुछ ऐसी बातें कही हैं कि उन्होंने गेमर से सोच-विचार कर बात करने को कहा है। अब स्काउट का मां का ऑडियो सामने आया है, जिसमें उन्होंने बेटे की इमेज को प्रोमो के जरिए गलत दिखाने का आरोप लगाया है

स्काउट ओपी की मां ऑडियो मेसेज
अभी- अभी स्काउट और लव को लेकर मामला ठंडा ही पड़ा था कि अब दोनों के बीच ही जमकर लड़ाई हो गई है। वहीं दूसरी तरफ यंग से भी स्काउट की जमकर भिड़ंत हुई। फिलहाल स्काउट को सोशल मीडिया पर थू-थू हो रही है और अब उनकी मां ने एक ऑडियो मेसेज जारी किया है।

बिग बॉस 20 में हाल के एपिसोड में लव ने स्काउट पर तब जमकर गुस्सा दिखाया था जब माही ने उन्हें होमब्रेकर बोला और स्काउट ने इसपर कुछ रिएक्ट नहीं किया। इसके बाद बातें बढ़ती गईं। अब लेटेस्ट एपिसोड में लव और गुल्लू को फ्लर्ट करते देख स्काउट का पारा चढ़ा। लव ने मजाक में सलमान खान का गाना गाया- ‘मैं करूं तो कैरेक्टर ढीला है और इसे सुनकर स्काउट बिदक जाते हैं।

‘हमारे पैंट में नाड़े लगे हैं, तेरे पैंट में तो नाड़े लगे ही नहीं थे’

स्काउट लव से कहते हैं, ‘कैरेक्टर पहले से ढीला था, तुझे करने की जरूरत नहीं है। हमारे पैंट में नाड़े लगे हैं, तेरे पैंट में तो नाड़े लगे ही नहीं थे, हमारे पास नाड़ा बेल्ट के साथ है।’ हालांकि लव इसे मजाक में लेती हैं और सुनकर हंसने लगती हैं। वे स्काउट से कहती हैं कि बकवास ना करें। अब स्काउट का गेम जिस तरह से दोस्ती-यारी के चक्कर में पिसता दिख रहा है उसे देखकर उनके फैंस परेशान भी हैं और कुछ लोग मजाक भी उड़ा रहे हैं।’

स्काउट की मां ने ऑडियो मेसेज जारी कर उन्हें सपोर्ट किया

अब ये सब देखकर स्काउट की मां ने ऑडियो मेसेज जारी कर उन्हें सपोर्ट किया है। उन्होंने एक ऑडियो मेसेज शेयर कर कैप्शन में लिखा है, ‘मैं ऑडियंस से बस यही रिक्वेस्ट करना चाहती हूं कि प्लीज तन्मय को इन गुमराह करने वाले प्रोमो के आधार पर जज न करें। बार-बार, मोमेंट्स को बिना कॉन्टेक्स्ट के दिखाया जाता है। उसका माइक एडजस्ट करने जैसी आसान सी बात को भी ऐसा दिखाया जाता है जैसे वह गुस्से में है, या पेड़ पर चढ़ने जैसे टास्क से जुड़े पल को पूरी तरह से अलग कहानी से जोड़ा जाता है। लेकिन जब पूरा एपिसोड आता है तो असलियत अक्सर बहुत अलग होती है। उसकी मां होने के नाते, मेरी बस एक ही रिक्वेस्ट है कि कोई भी राय बनाने से पहले प्लीज पूरा एपिसोड देखें क्योंकि इस गंदे काम के पीछे कई लोग हैं। उन्हें शर्म आनी चाहिए। हमेशा उसके साथ खड़े रहने के लिए धन्यवाद।’

‘मैं बस एक मां होने के नाते अपनी बात रखना चाहती हूं’

स्काउट की मां ने बेटे की इमेज को प्रोमो के जरिए गलत दिखाने का आरोप लगाया है और कहा है, ‘मैं बस एक मां होने के नाते अपनी बात रखना चाहती हूं। जब शो के होस्ट सलमान सर का एक एडिटेड प्रोमो सामने आया था, तब उन्हें खुद सामने आकर समझाना पड़ा था कि किस तरह एक अधूरे प्रमोशन से गलत परसेप्शन क्रिएट हो सकता है। आज वही चीज मेरे बेटे के साथ होते देख कर बहुत तकलीफ हो रही है। स्काउट शो के बाहर भी एक जिंदगी जीता है, उसका करियर है, उसके अपने रिश्ते हैं और उससे आगे भी काम करना है। उसने अपनी बातें कई बार रखी है लेकिन इसके बावजूद बार-बार उन्हीं बातों को घुमा-फिराकर दिखाया जाता है।

जिगरी दोस्त रहे यंग और स्काउट के बीच भी खूब लड़ाई हो गई

इससे पहले शो में शुरुआत में जिगरी दोस्त रहे यंग और स्काउट के बीच भी खूब लड़ाई हो गई है। टॉर्चर टास्क के दौरान उदिति टॉर्चर चेयर पर बैठी होती है, जिसे परेशान करने के लिए स्काउट उदिति की फैमिली फोटो जलाने लगते हैं। स्काउट की इस हरकत देख यंग डीएसए स्काउट पर भड़क जाते हैं। यंग और स्काउट के बीच में गाली-गलौच के साथ ही धक्का मुक्की और हाथापाई भी होने लगती है। वहीं बाद में स्काउट इस झगड़े के बाद अपने बाल मुंडवा लेते हैं और फिर सकाउट से ही गले लगकर खूब रोते हैं।

आम्रपाली पर लगाती हैं और कहती हैं कि वो ब्रेनवॉश कर रहीं

अब लव इसका आरोप आम्रपाली पर लगाती हैं और कहती हैं कि वो ब्रेनवॉश कर रहीं। लव की बात सुनकर यंग भड़क जाते हैं और स्काउट से पूछते हैं क्या उन्होंने आम्रपाली जी की वजह से बाल निकलवाए? इसके बाद यंग और आम्रपाली दोनों लव पर चीख उठते हैं।

लेखक के बारे मेंअर्चना सिंहअर्चना सिंह नवभारत टाइम्स (डिजिटल) में असिस्टेंट एडिटर हैं। पत्रकारिता की दुनिया में उनका सफर मुंबई से शुरू हुआ, जहां उन्होंने नवभारत टाइम्स अखबार के बाद न्यूज18 के साथ काम किया। साल 2008 से वह दिल्ली में नवभारत टाइम्स ऑनलाइन से जुड़ी हुई हैं। अपने करियर के दौरान उन्हें विविध भारती के साथ भी काम करने का अवसर मिला, जिसने उनके अनुभवों को तराशा। पत्रकारिता के सफर में उन्होंने क्राइम बीट से लेकर बीएमसी और लोकल न्यूज़ रिपोर्टिंग की जिम्मेदारियां संभालीं। इसके साथ ही फिल्मी पार्टियों, इवेंट्स और फिल्मी कलाकारों के इंटरव्यूज़ कवर किए। मुंबई में आयोजित काला घोड़ा आर्ट्स फेस्टिवल, सेंट जेवियर्स कॉलेज का ‘मल्हार फेस्टिवल’ जैसे इवेंट्स की रिपोर्टिंग भी इनके अनुभव का हिस्सा रही हैं। मुंबई सीरियल ब्लास्ट के दोषी अबू सलेम को जब भारत लाया गया था, उस अहम घटना पर रिपोर्टिंग करने का मौका भी इन्हें मिला।

विशेषज्ञता : नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में रहते हुए अर्चना सिंह ने एंटरटेनमेंट, न्यूज़, बिजनेस और लाइफस्टाइल जैसे कई अहम बीट्स पर काम किया। उन्हें रिसर्च आधारित फिल्मी खबरें, फीचर स्टोरीज और फिल्म या टेलिविजन से जुड़े मुद्दों पर ओपिनियन और एनालिसिस आर्टिकल लिखना खास तौर पर पसंद है। हॉलीवुड और बॉलीवुड की खबरें, एक्सप्लेनर स्टोरीज, ओटीटी प्लेटफॉर्म्स, फिल्मों और वेब सीरीज के रिव्यू, गॉसिप्स, फीचर कंटेंट, इंटरव्यू और टेलिविजन शोज को फैक्ट-चेक के साथ कवर करने में उनकी अच्छी पकड़ है।

पत्रकारिता का अनुभव: करीब 20 साल के पत्रकारिता अनुभव के साथ, इन्होंने अपने करियर के 18 साल नवभारत टाइम्स ऑनलाइन को दिए हैं। इस दौरान ये संस्थान के एंटरटेनमेंट डेस्क का अहम हिस्सा रहीं। इनके काम के लिए इन्हें संस्थान की ओर से ‘अचीवर्स ऑफ क्रेडिबल एक्सलेंस ग्रैंड सल्यूट अवॉर्ड’ सहित कई बार बेस्ट परफॉर्मर अवॉर्ड दिया जा चुका है।

अर्चना सिंह ने मुंबई के सोमैया कॉलेज से साइंस विद्याविहार से ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद इन्होंने केसी कॉलेज ऑफ आर्ट्स, मुंबई से मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया।… और पढ़ें





Source link

Related posts

Bigg Boss 20: स्काउट-लव के झगड़े में कूदीं गौहर और पवित्रा, बोलीं- ऐसा कैसा भाई-बहन का रिश्ता?

Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में मचेगा बवाल, इन 4 मुद्दों पर सलमान खान लगाएंगे घरवालों की क्लास

Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर कनिका मान का बड़ा खुलासा, बोलीं- ‘वो तुम्हें पसंद करता है…’