Rhiti Tiwari Abusing Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 के वीकेंड के वार में मनोज तिवारी की बेटी रीति का लोगों ने देखा एक अलग ही रूप.
Published: September 21, 2026, 4:08 PM IST
Share Article
https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/bigg-boss-20-rhiti-tiwari-clashed-with-qazi-touqeer-over-his-lie-8528415/
Rhiti Tiwari Abusing Qazi Touqeer: बिग बॉस 20 इन दिनों सभी लोगों की पहली पसंद बना हुआ है और लोगों को इसको देखना भी काफी ज्यादा पसंद आ रहा है. इन दिनों कंटेस्टेंट्स के बीच होने वाली बहस और विवादों को लेकर लगातार चर्चा में भी बना हुआ है और लोगों को इसके रोजाना के एपिसोड को देखना का काफी ज्यादा इंतजार भी रहता है. वीकेंड के वार में सलमान खान बार-बार सीने के पास हाथ ले जाते दिखे और फिर एकदम से डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा और फिर वह कंटेस्टेंट काजी को एक बात समझाना चाहते थे कि ये सब चीजें कितनी ज्यादा खतरनाक हो सकती है. अपनी तबीयत को लेकर ऐसा दिखावा करना सही नहीं है, खासकर तब जब सामने मौजूद लोगों को असलियत पता न हो, जिस कारण घर के अंदर के लोगों को पता चला और फिर सब के सब लोग उस पर ही टूट पड़े. काजी को यह बताना कि हेल्थ को लेकर किसी को एंटरटेन करना ठीक नहीं है और फिर इसी बीच मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी ने काजी को जमकर बोला.
रीति तिवारी ने काजी पर निकाला गुस्सा
सलमान खान ने जैसे ही घर वालों के सामने काजी के नाटक की बात की तो सब के सब लोगों ने काजी पर जबरदस्त अपना गुस्सा निकाला. बहस के दौरान रीति तिवारी का गुस्सा अलग ही लेवल में था. रीति ने काजी से गुस्से में कहा, I don’t want you to look at me. उनसे दूर रहें और कभी बात न करें. दोनों के बीच लगातार नोकझोंक भी बढ़ती ही चली गई. उनका म्यूट बटन वाली बात को सुनते ही रीति को और ज्यादा गुस्सा आया और काजी पर चिल्लाते हुए कहती हैं, म्यूट बटन क्या दबाएगा रे, कौन है तू, बात किससे कर रहा है? तेरा म्यूट बटन दबा दूंगी मैं. तेरे बाप की नौकर हूं? तू कौन है साले. गाली सुनते ही घर के अंदर वाले लोग भी काफी ज्यादा हैरान हो गए है और रीति को समझने की कोशिश की. आपको बता दें ये विवाद अब अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.
घर में बढ़ रहा है तनाव
बिग-बॉस 20 में वीकेंड के बाद से ही काफी ज्यादा तनाव देखने के लिए मिल रहा है और यही नहीं हर खिलाड़ी अपने हिसाब से गेम को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहा है और फिर ऐसे में टास्क, घर के काम, आपसी बातचीत और ग्रुप्स को लेकर लोगों को एक-दूसरे का सामना भी करना पड़ रहा है. अब देखना ये है कि आगे क्या होने वाला है और आगे का एपिसोड में अब क्या-क्या होने वाला है.