थिएटर्स में फिर लौटेगी Spider-Man: Brand New Day, 24 हजार करोड़ कमाने के बाद होगी री-रिलीज?


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल भारतीय सिनेमाघरों में अगर किसी हॉलीवुड फिल्म का बोलबला देखने को मिला था, तो वह स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे (Spider Man Brand New Day) रही। टॉम हॉलैंड स्टारर इस सुपरहीरो फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से भारतीय दर्शकों का दिल जीता। 

यही कारण रहा कि कमाई के मामले में स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने विदेशों सहित इंडिया में भी धमाकेदार प्रदर्शन किया। अब खबर आ रही है कि मेकर्स स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को री-रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं- 

क्या दोबारा रिलीज होगी स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे?

मार्वल स्टूडियोज की पेशकश के तौर पर स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को भारत सहित पूरी दुनिया में काफी पसंद किया। हमेशा देखा गया है कि जब भी इस प्रोडक्शन हाउस की कोई भी फिल्म रिलीज की जाती है, तो उसको लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिलता है, जोकि आने वाली फिल्म एवेंजर्स- डूम्सडे (Avengers: Doomsday) को लेकर भी नजर आ रहा है। 

हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे को दिसंबर से पहले इसे दोबारा रिलीज करने की योजना का मतलब मार्वल को अपनी बड़ी फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ के लिए और ज्यादा सपोर्ट जुटाना हो सकता है। इस फिल्म से रॉबर्ट डाउनी जूनियर फ्रैंचाइजी में वापसी कर रहे हैं और कई ओरिजिनल एवेंजर्स किरदारों की इसमें वापसी होती दिखेगी।

स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे कलेक्शन

अगर बात की जाए भारत में सबसे अधिक कमाई करने वाली किसी भी हॉलीवुड फिल्म के बारे में तो उसमें अब स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे का नाम टॉप पर आएगा। इंडिया में 500 करोड़ से अधिक का कारोबार करके टॉम हॉलैंड की इस मूवी ने एवेंजर्स एंडगेम को पछाड़ दिया था। इसके अलावा स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे ने वर्ल्डवाइड 2.49 बिलियन डॉलर यानी करीब 24 हजार करोड़ का कारोबार किया। 



Source link

Related posts

Box Office Collection: ‘The Vvaan’ ने मारी बाजी, ‘Paradise’ को छोड़ा पीछे, ‘Hanuman Ansh’ ने रचा नया रिकॉर्ड

हनुमान अंश के लिए कौन सा मंगलवार रहा सबसे ‘मंगल’? न 1, न 2 और न 3, जानें किस दिन सबसे ज्यादा बरसी हनुमान जी की कृपा

ब्लॉकबस्टर साबित हो सकती है ‘दृश्यम 3’ | अक्टूबर से है अजय देवगन का खास कनेक्शन | समझें 1992 से अब तक का गणित