दरवाजे पर चढ़कर दबंगों ने की मारपीट, वीडियो वायरल, National Hindi News


देवरिया, निज संवाददाता। खुखुंदू थाना क्षेत्र के रुपई में रविवार को एक परिवार के दरवाजे पर उचढ़कर दबंगों ने मारपीट की। महिलाओं के साथ ही मारपीट की गई। पूरी घटना सीसी कैमरे में कैद हो गई। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान अखबार नहीं करता। उधर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच की। गांव के दो पक्षों में दरवाजे की भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। रविवार को एक पक्ष के लोग दूसरे पक्ष के दरवाजे पर पहुंच गए और कहासुनी करने लगे। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और मारपीट शुरू हो गई।

लाठियां चटकी। आरोपी महिलाओं तक को नहीं बख्से और बेरहमी से उनकी भी पिटाई करने लगे। जो महिलाएं विवाद छुड़ाने गई, उनकी भी पिटाई की गई। पूरी घटना अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। परिवार के लोगों का कहना है कि इसके पहले भी यहां मारपीट हो चुकी है। पुलिस ने 31 दिसंबर को उस मामले में केस भी दर्ज किया, लेकिन गंभीर कार्रवाई नहीं की गई। खुखुंदू थाना प्रभारी बीबी राजभर ने बताया कि सूचना मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।



Source link

Related posts

मुजरा लवर दूल्हा, स्टेज पर पहुंच बोला, नाचगाना बंद हुआ तो बारात वापस

‘एक कचौड़ी-दो समोसा’ वाले नारे पर शिवराज सिंह का आया रिएक्शन, जानिए क्या बोले कृषि मंत्री

Fact Check | बैंकों में हर शनिवार अवकाश के दावे से वायरल ये गजट असली नहीं है