तमिल सिनेमा के सुपरस्टर रजनीकांत 75 साल की उम्र पार होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस के ‘किंग’ बने हुए हैं. इन दिनों अपने चाहने वालों का दिल अभिनेता फिल्म ‘जेलर 2’ से जीत रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुई ये मूवी बॉक्स ऑफिस पर जमकर नोट छाप रही है. फिल्म अपनी रिलीज के छठे दिन में ही 300 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई. दशहरा के खास मौके पर इसने टिकट खिड़की पर तूफान ला दिया. आइए जानते हैं कि इंडिया में जेलर 2 का प्रदर्शन अपने पहले मंगलवार कितना शानदार है?
‘जेलर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6 (Jailer 2 Box Office Collection Day 6)
रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 ने सिनेमाघों में दस्तक 15 अक्टूबर को दी थी. जबकि दशहरा पर यानी 20 अक्टूबर को इस तमिल फिल्म का थिएटर्स में छठवां दिन और पहला मंगलवार है. सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक इस तमिल फिल्म ने मंगलवार को अपने छठे दिन रात 8:30 तक भारत में 35.69 करोड़ रुपये की तगड़ी कमाई कर ली है.
300 करोड़ के करीब पहुंचा टोटल कलेक्शन
जेलर 2 ने ओपनिंग डे पर करीब 60 करोड़ रुपये का बिजेसन किया था. पहले दिन फिल्म की कमाई भारत में 59.70 करोड़ रुपये हुई. दूसरे दिन इसने 37.10 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 47.25 करोड़ रुपये कमाए. वहीं चौथे दिन जेलर 2 का कलेक्शन 55.85 करोड़ रुपये और पांचवे दिन अपने पहले सोमवार को 42.35 करोड़ रुपये रहा. जबकि छठे दिन की 33.43 करोड़ रुपये की कमाई के साथ इसकी भारत में टोटल कमाई मंगलवार को रात 8:30 तक 277.94 करोड़ रुपये हो चुकी है.
बेहद दमदार है ‘जेलर 2’ की कास्ट
जेलर 2 रजनीकांत की साल 2023 में आई फिल्म ‘जेलर’ का सीक्वल है. उनके साथ फिल्म में एस जे सूर्या, विद्या बालन, मिथुन चक्रवर्ती, योगी बाबू, विजय सेतुपति, राम्या कृष्णन और सूरज वेंजरामूदु जैसे कलाकार भी हैं. जेलर 2 में ऋतिक रोशन, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ और शिवराजकुमार जैसे दिग्गज एक्टर्स ने कैमियो भी किया है.
रजनीकांत ने चार्ज किए 110 करोड़
करीब 300 करोड़ रुपये के बजट में बनी जेलर 2 का डायरेक्शन नेल्सन दिलीप कुमार ने किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म के लिए रजनीकांत ने 110 करोड़ रुपये की भारी भरकम फीस ली है. विद्या बालन ने 6 करोड़, विजय सेतुपति ने 9 करोड़, राम्या ने 5 करोड़, जैकी ने 4 करोड़ और मिथुन ने साढ़े तीन करोड़ रुपये चार्ज किए.