करीना कपूर और कुणाल खेमू की फिल्में ‘दायरा’ और ‘वाइब’ थिएटर में लगी हैं. दोनों फिल्मों के जॉनर बिल्कुल अलग है. फिल्मों को रिव्यू अच्छे मिले. बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों को ठीक-ठाक रिस्पॉन्स मिल रहा है. आइए नजर डालते हैं कौनसी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर आगे निकल रही है.
‘दायरा’ का दूसरे दिन का बॉक्स ऑफिस
सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन यानी शनिवार को 1.6 करोड़ का कलेक्शन किया. फिल्म को 2,062 शोज मिले. वहीं फिल्म को 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. पहले दिन फिल्म ने 1 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म को 2283 शोज मिले और 12 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली.
फिल्म ने टोटल 2.60 करोड़ नेट कमा लिए हैं. वहीं ग्रॉस 3.10 करोड़ का बिजनेस किया है.
‘वाइब’ ने किया इतना कलेक्शन
वहीं ‘वाइब’ ने ‘दायरा’ को पछाड़ दिया है. ‘वाइब’ ने दूसरे दिन 2.65 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. फिल्म को 2979 शोज मिले और 21 परसेंट ऑक्यूपेंसी रही. पहले दिन फिल्म ने 1.7 करोड़ कमाए थे. फिल्म को 3194 शोज मिले और 14 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 4.35 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने ग्रॉस 5.22 करोड़ कमा लिए हैं.