Last Updated:
Bigg Boss 20- भोजपुरी इंडस्ट्री में आम्रपाली दुबे और निरहुआ का जलवा रहा है. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उनके अफेयर की भी खूब चर्चा रही है. आम्रपाली और निरहुआ के रिश्ते पर अक्सर सवाल उठते रहे हैं. बिग बॉस 20 के लेटेस्ट एपिसोड में आम्रपाली ने कहा कि दिनेश लाल यादव यानी निरहुआ चाहते हैं कि वो किसी से शादी कर लें. वो उन्हें शादी करने के लिए मनाते-मनाते थक गए हैं. आम्रपाली का कहना है कि उनके और दिनेश लाल यादव के बीच दोस्ती के अलावा और कोई रिश्ता नहीं है.
आम्रपाली और निरहुआ ने साथ में कई सुपरहिट दी हैं. (फोटो साभार न्यूज18 इंग्लिश)
नई दिल्ली. भोजपुरी सुपरस्टार आम्रपाली दुबे इन दिनों बिग बॉस 20 में नजर आ रही हैं. शो की शुरुआत से ही वो अपनी लाइफ को लेकर चर्चाओं में घिरी हुई हैं. आम्रपाली ने बिग बॉस के घर में अपनी जिंदगी के कई अनसुने पहलुओं से पर्दा उठाया. लंबे समय से आम्रपाली दुबे का नाम निरहुआ उर्फ दिनेश लाल यादव के साथ जुड़ रहा है. भोजपुरी इंडस्ट्री में दोनों के अफेयर की खूब चर्चाएं रहीं हैं, लेकिन दोनों सितारों ने इसे दोस्ती का नाम देकर इससे पलड़ा झाड़ लिया है. एक बार फिर आम्रपाली दुबे ने निरहुआ संग अपने रिश्ते को लेकर चुप्पी तोड़ी है.
आम्रपाली कहती हैं कि लोगों को लगता है कि वो और निरहुआ यानी दिनेश लाल यादव डेट कर रहे हैं, लेकिन वो दोनों सिर्फ अच्छे दोस्त हैं. अपनी दोस्ती के बारे में एक्ट्रेस ने लव गिल से खुलकर बात की. वो कहती हैं कि दिनेश जी को उन्हें कुछ बोलने की जरूरत नहीं होती है. अगर वो कुछ कहना चाहती हैं और बस एक्टर को एक बार देख लेती हैं तो वो हंसने लग जाते हैं.
आम्रपाली ने निरहुआ संग अफेयर पर तोड़ी चुप्पी
आम्रपाली निरहुआ के साथ अपनी दोस्ती के बारे में आगे कहती हैं, ‘आज भी हमारी दोस्ती ऐसी है कि मुझे उन्हें कुछ बताने की भी जरूरत नहीं पड़ती. मैं बस उन्हें देखती हूं और वो समझकर हंसने लगते हैं. दोस्ती ऐसी ही बेबाक होनी चाहिए. लोगों को लगता है कि हम दोनों डेट कर रहे हैं, और वो बेचारे (निरहुआ) तो मुझे किसी से शादी करने के लिए समझा-बुझाकर पागल हो चुके हैं’.
लव गिल के सामने बयां किया रिश्ते का सच
View this post on Instagram