दीपाली चौक और मजलिस पार्क जाने वालों के लिए बड़ी खबर, कल सुबह बदले हुए टाइम पर मिलेगी मेट्रो


दिल्ली मेट्रो कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक खंड के लिए प्रणाली समन्वय का काम करने के उद्देश्य से शनिवार से मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच ट्रेनों के समय में बदलाव करेगी.

‘कृष्णा पार्क एक्सटेंशन-दीपाली चौक’ सेक्शन के लिए सिस्टम इंटीग्रेशन के काम के कारण, 21 नवंबर से मैजेंटा लाइन पर दीपाली चौक और मजलिस पार्क के बीच दिल्ली मेट्रो की सेवाएं बदले हुए समय के अनुसार चलेंगी.

पहली ट्रेन सुबह 6 बजे के बजाय सुबह 7 बजे चलेगी, जबकि आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय रात 10 बजे रवाना होगी. DMRC के अनुसार, यह नया शेड्यूल लगभग एक महीने तक लागू रहने की उम्मीद है.

दिल्ली मेट्रो ने बयान के जरिए दी जानकारी

दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक बयान में बताया कि संशोधित समय-सारिणी के तहत पहली ट्रेन सुबह छह बजे के बजाय सात बजे चलेगी जबकि आखिरी ट्रेन रात 11 बजे के बजाय 10 बजे रवाना होगी.  

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि नए खंड को परिचालन के लिए तैयार करने से पहले जरूरी कार्य किया जाएगा और इस कारण समय में यह बदलाव करीब एक महीने तक लागू रहेगा. दिल्ली मेट्रो ने बताया कि यह कार्य 21 नवंबर से शुरू होगा और इसका उद्देश्य नए मेट्रो खंड को मौजूदा मेट्रो नेटवर्क के साथ बेहतर ढंग से जोड़ना है.  

यात्रियों को दी गई ये सलाह

दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, काम पूरा होने के बाद ट्रेनों का परिचालन पहले की समय-सारिणी के अनुसार बहाल कर दिया जाएगा. प्रभावित मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को संशोधित समय-सारिणी की जानकारी लेने और उसी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाने की सलाह दी गई है.

दिल्ली मेट्रो ने बताया कि समय में बदलाव से जुड़ी जानकारी मेट्रो स्टेशनों पर प्रदर्शित की जाएगी और निगम के आधिकारिक संचार माध्यमों के जरिए भी साझा की जाएगी. फिलहाल यात्रियों को एक दिन पहले ही इस बदलाव की जानकारी दे दी गई है.

‘संविधान के मुद्दे पर भ्रम फैला रहा विपक्ष’, रामदास आठवले का राहुल गांधी का हमला
 



Source link

Related posts

सुबह की न्यूज डायरी।। 21 NOV 2026।।

Gurugram News:सुबह-शाम बढ़ी ठंड, दिन में धूप करा रही गर्मी का अहसास – Cold Intensifies In The Morning And Evening, While Daytime Sunshine Brings A Feeling Of Warmth

वाराणसी में मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति को मैजिक वाहन ने मारी टक्कर, मौत के बाद पर‍िजनों में पसरा मातम