दीवाली के बाद हुई Ramayana की चांदी, वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर लगाई दहाड़; सोमवार को कमाई से रचा एक और इतिहास


एंटरटेनमेंट डेस्क,नई दिल्ली। रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) को रामायणम् की रिलीज से पहले जितनी ट्रोलिंग मिल रही थी, उतना ही प्यार उन्हें भगवान राम के रूप में रिलीज के बाद मिल रहा है। 5 नवंबर को दीवाली के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज आई रामायणम् बॉक्स ऑफिस पर पहले ही दिन से जबरदस्त कलेक्शन कर रही है।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर रणबीर-यश की माइथोलॉजिकल मूवी जितनी तेज रफ्तार से भाग रही है, उससे ज्यादा तेजी से मूवी की कमाई वर्ल्डवाइड ऑफिस पर हो रही है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी रामायणम् को रिलीज हुए 5 दिन ही हुए हैं और मूवी ने दुनियाभर में एक और रिकॉर्ड बना दिया है।

रामायणम् ने 5 बाद ही बनाया एक और रिकॉर्ड

रामायणम् (Ramayana Par 1) का क्रेज भारत से कई गुना ज्यादा विदेशी ऑडियंस के बीच था। यही वजह है कि मूवी ने ग्लोबली 155 करोड़ से ओपनिंग की। दूसरे दिन फिल्म ने सिंगल डे में 105.89 करोड़, तीसरे दिन 141.71 करोड़, चौथे दिन 131.70 करोड़ तक किया था। महज 4 दिन के अंदर ही रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म रामायणम् ने 534.3 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। अब मूवी के वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पांचवें दिन की कमाई के आंकड़ें भी सामने आ गए हैं।

सैकनिल्क डॉट कॉम की रिपोर्ट्स के मुताबिक, रामायणम् पार्ट 1 ने वर्ल्डवाइड सोमवार को 153.70 करोड़ तक की कमाई की है। 5 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 688 करोड़ का कारोबार कर लिया है। ये फिल्म 700 करोड़ के क्लब में शामिल होने से बस अब 12 करोड़ रुपए दूर है।

रणबीर कपूर की रामायणम् इस साल की दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है, जिसने ग्लोबली इस रफ्तार से कमाई की है। इससे पहले धुरंधर 2 ने 5 दिनों के अंदर वर्ल्डवाइड 800 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था।

विदेशी बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है तहलका

4000 करोड़ के बजट में बनी रामायणम् ने जहां घरेलू बॉक्स ऑफिस पर नेट कलेक्शन 346.35 करोड़ तक का किया है, तो वहीं ग्रॉस कमाई फिल्म की 413.90 करोड़ तक पहुंच चुकी है। फिल्म को विदेशी ऑडियंस का जबरदस्त पर मिल रहा है, यही कारण हैं कि एक हफ्ता पूरा होने से पहले ही ओवरसीज मार्केट में मूवी ने 250 करोड़ की कमाई कर ली है।

नमित मल्होत्रा का 5 नवंबर को मूवी रिलीज करना उनके लिए काफी फायदे का सौदा रहा है। दीवाली पर तो फिल्म की चांदी हुई है, लेकिन अब भी मूवी के पास गोवर्धन पूजा और भाई दूज पर खूब कमाई करने का एक अच्छा अवसर बना हुआ है।



Source link

Related posts

Ramayana box Office collection day 5: रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 5वें दिन ही 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म, सोमवार को कमाए 107 करोड़ – ramayana part 1 box office collection day 5 Ranbir Kapoor film crosses 600 crore worldwide yms

‘रामायण’ के आगे सूर्या की ‘सीन’ का बजा डंका, चौथे दिन कमा डाले करोड़ों, ‘डीसी’ को भी दी मात, बनाया ये रिकॉर्ड

दुनियाभर में बजा ‘रामायण’ का डंका, पहले सोमवार को हुई रिकॉर्ड तोड़ कमाई, 5 दिन में 600 करोड़ के पार पहुंची फिल्म