दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर दिखा Drishyam 3 का क्रेज, वीकडे पर क्राइम थ्रिलर की कमाई में आया तगड़ा उछाल


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। अजय देवगन (Ajay Devgn) की दृश्यम 3 (Drishyam 3) का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन जारी है। फिल्म ने रिलीज के सिर्फ 10 दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफ़िस पर 300 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया था।

आज इसे बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए 11 दिन पूरे हो चुके हैं और इसका शानदार प्रदर्शन जारी है। रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग वीकेंड और वीकेंड में थोड़ी सुस्ती के बाद इस थ्रिलर फिल्म ने दूसरे वीकेंड में फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

अजय देवगन के करियर की जबरदस्त हिट

फिल्म की यह जबरदस्त कामयाबी अजय के करियर का एक नया माइलस्टोन भी है, क्योंकि इसने उनकी पिछली हिट फिल्मों की कुल कमाई का रिकॉर्ड तोड़ते हुए उनकी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का दर्जा हासिल कर लिया है।

कितना रहा 11वें दिन का कलेक्शन?

अपने पहले हफ्ते में दृश्यम: द कन्क्लूजन ने 245.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इसी के साथ दूसरे रविवार यानी 10वें दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर इसका कलेक्शन 23 करोड़ रुपये पर आकर टिका। सैकनिल्क के मुताबिक 11वें दिन इसने अभी तक 1 लाख रुपये की कमाई कर ली है जिससे इसका कुल घरेलू कलेक्शन अभी तक 309.51 करोड़ रुपये हो गया है।

वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 480 करोड़ रुपये पहुंच गई है। इस बात में कोई शक नहीं की दृश्यम आने वाले दो से तीन दिनों में 500 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर लेगी।

कौन-कौन से कलाकार आए नजर

बता दें कि ‘दृश्यम 3: द कन्क्लूजन’ इस फ्रेंचाइजी की तीसरी फ‍िल्म है। इसकी पिछली दो फिल्में इसी नाम से आई मोहनलाल की मूल मलयालम फिल्‍म का रीमेक थीं, जबकि इस बार हिंदी में रिलीज हुई दृश्यम 3 की कहानी को बिल्कुल अलग रखा गया है।



Source link

Related posts

अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ का 10वें दिन तहलका, बनी ऐसा करने वाली साल 2026 की चौथी फिल्म, जानें- कलेक्शन

Box Office: ‘हनुमान अंश’ ने 66वें दिन लगाई जोर की दहाड़, छठी मैया पर आस्था वाली ‘द वन’ निकली ‘मिर्जापुर’ से आगे – hanuman ansh box office collection day 66 mirzapur the movie 4th sunday and the vvaan business

Drishyam 3 Day 10: रविवार को ‘दृश्यम 3’ देखने 9,32,147 लोग पहुंचे; इतना हुआ कलेक्शन, Bollywood Hindi News