दुनियाभर में ‘नीम करोली बाबा’ के नाम की गूंज, ‘हनुमान अंश’ की टीम से मिले CM देवेंद्र फडणवीस, घर पर किया स्वागत – neem karoli baba hanuman ansh box office 300 crore CM Devendra Fadnavis Congratulates success tmovb


महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हाल ही में अपने आधिकारिक आवास ‘वर्षा’ (मुंबई) में फिल्म ‘हनुमान अंश’ की टीम से मुलाकात की. मुख्यमंत्री ने ‘हनुमान अंश’ टीम को बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की जबरदस्त सफलता पर बधाई दी. ये मुलाकात उस वक्त हुई जब फिल्म अभी भी थिएटर्स में चल रही है और आध्यात्मिक ड्रामा बनाने वाली टीम के लिए एक अहम उपलब्धि मानी जा रही है. 

हनुमान अंश‘ टीम से मिले फडणवीस 
फडणवीस ने सोशल मीडिया पर इस मुलाकात का वीडियो भी शेयर किया. वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “कल शाम ‘हनुमान अंश’ की टीम का वर्षा आना और गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेना बहुत अच्छा रहा. विशाल चतुर्वेदी और पूरी टीम को उनके बेहतरीन काम पर बधाई दी और सभी भविष्य के प्रयासों में और अधिक सफलता की कामना की.”

विशाल चतुर्वेदी की ‘हनुमान अंश’ 6 हफ्ते से ज्यादा का समय पूरा करने के बाद भी थिएटर्स में अच्छा प्रदर्शन कर रही है. करीब 2 करोड़ रुपये के बजट में बनी ये फिल्म आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित है और बॉक्स ऑफिस पर एक सरप्राइज हिट साबित हुई है.

43वें दिन तक ‘हनुमान अंश’ ने भारत में कुल 293.30 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है, जबकि विदेशों में इसका ग्रॉस 23 करोड़ रुपये रहा है. इस हिसाब से फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 316.30 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. 

‘हनुमान अंश’ एक बायोग्राफिकल भक्ति ड्रामा है, जिसे डॉ. विशाल चतुर्वेदी ने लिखा, निर्देशित और निर्मित किया है. ये फिल्म उनकी किताब ‘डिवाइन डिटूर: दैट चेंज्ड माई लाइफ’ पर आधारित ट्रिलॉजी की पहली किस्त है, जो नीम करोली बाबा के जीवन को दर्शाती है. 

—- समाप्त —-





Source link

Related posts

‘हनुमान अंश’ ने तोड़ा ‘महावतार नरसिम्हा’ का रिकॉर्ड, बनी बॉलीवुड की सबसे कमाऊ भक्ति फिल्म

hanuman ansh crosses the 316 crore worldwide mark in its 7th week

हनुमान अंश बॉक्स ऑफिस: भारत में 250 करोड़ से एक कदम दूर, जानें फिल्म का कितना हुआ वर्ल्डवाइड कलेक्शन