दूसरे मंडे घटी ‘मिर्जापुर द मूवी’ की कमाई, लेकिन बनी साल की चौथी हिट फिल्म, जानें- 11 दिनों का कलेक्शन


 ‘मिर्जापुर द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा बरकरार है. यहां तक कि अक्षय कुमार की नई ‘हैवान’ के रिलीज होने और ‘हनुमान अंश’ के जबरदस्त प्रदर्शन के बावजूद इस क्राइम थ्रिलर ने दूसरे वीकेंड में भी  शानदार कमाई की. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की बदौलत ये फिल्म हिंदी मार्केट में दर्शकों की फेवरेट बनी हुई है. चलिए यहां जान लेते हैं कि  ‘मिर्जापुर द मूवी’ का 11वें दिन यानी दूसरे मंडे का कलेक्शन कितना रहा है?

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने दूसरे मंडे कितनी की कमाई?
पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु और अली फजल सहित कई स्टार्स के दमदार एक्टिंग से सजी ‘मिर्जापुर द मूवी’ दर्शकों को सिनेमाघरों में खींचने में कामयाब रही है. यहां तक कि दूसरे वीकेंड पर भी ये छाई रही और भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 2026 की टॉप 5 बॉलीवुड फिल्मों की लिस्ट में शामिल हो गई. वहीं रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को वीकडेज होने की वजह से इसके कलेक्शन में मंदी भी देखी गई है फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर जमी हुई है.

  • इन सबके बीच फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले हफ्ते में 148.45 करोड़ कमाने के बाद इसने 8वें दिन 9.50 करोड़ कमाए. इसके बाद 9वें दिन  ‘मिर्जापुर द मूवी’ का कलेक्शन 13.50 करोड और 10वें दिन 13.25 करोड़ रुपये रहा.
  • वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक  ‘मिर्जापुर द मूवी’ ने रिलीज के 11वें दिन यानी दूसरे मंडे को 5.25 करोड़ की कमाई की है.
  • इसी के साथ  इस फिल्म की भारत में 11 दिनों की कुल नेट कमाई अब 189.95 करोड़ रुपये हो गई है.

ये भी पढ़ें:-‘लस्ट स्टोरीज 3’ से ‘इरुमुडी’ तक, इस वीक ओटीटी पर धमाका करेंगी ये 7 नई फिल्में-सीरीज

बनने वाली है बॉलीवुड की इस साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म
‘मिर्जापुर द मूवी’ रिलीज के 11 दिनों में 189.95 करोड़ की कमाई करके ‘धमाल 4’ (177.92 करोड़) को मात देकर साल की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म तो बन चुकी है. वहीं अब ये ‘भूत बंगला’ (199.23 करोड़) को पछाड़ने की ओर तेजी से बढ़ रही है. बस 9 करोड़ और कमाते ही ‘मिर्जापुर द मूवी’ अक्षय कुमार की फिल्म को मात दे देगी और साल की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी.

ये हैं साल की टॉप 5 फिल्में

  1. धुरंधर 2 – 1186.32 करोड़
  2. बॉर्डर 2 – 362.76 करोड़
  3. हनुमान अंश – 214.63 करोड़
  4. भूत बंगला – 199.23 करोड़
  5. मिर्जापुर द मूवी – 190.20 करोड़ (11 दिन)

‘मिर्जापुर द मूवी’ हुई हिट
‘मिर्जापुर द मूवी’ को 90 करोड़ रुपये के बजट में बना हुआ बताया जा रहा है. वहीं रिलीज के 11 दिनो में इसने 190.20 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है. इस तरह, 11 दिनों में इसने 100.20 करोड़ रुपये का रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट हासिल किया है. आगे हिसाब लगाने पर यह 111.33% रिटर्न के बराबर है. इसी के साथ ये फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ‘हिट’ हो हई है.

गौरतलब है कि ‘मिर्ज़ापुर द मूवी’ अब ‘हिट’ का दर्जा पाने वाली 2026 की चौथी बॉलीवुड फिल्म बन गई है. यह ‘धुरंधर 2’, ‘आवारापन 2’ और ‘हनुमान अंश’ वाली लिस्ट में शामिल हो गई है.

ये भी पढ़ें:-यश और कियारा की Toxic ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज? आ गई डिटेल्स

 



Source link

Related posts

मंडे को ‘मिर्जापुर द मूवी’ पर भी भारी पड़ी ‘हनुमान अंश’, ‘हैवान’ ने तोड़ा दम, जानें- कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस:छठे सोमवार भी ‘हनुमान अंश’ की जय-जयकार; चौथे ही दिन लाखों में सिमटी ‘हैवान’; जानें ‘मिर्जापुर’ हाल – Box Office Report: Hanuman Ansh Vs Mirzapur The Movie And Haiwaan Film Collection And Latest Earning

दुनियाभर में Hanuman Ansh ने लहराया परचम, ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों छाप रही डिवोशनल फिल्म