‘दृश्यम 3’ का भौकाल हॉलीवुड के धुरंधरों पर भी भारी, विदेश में धुआंधार कमाई, टॉम क्रूज से ब्रैड पिट तक को दी टक्कर


Last Updated:

दृश्यम 3 का भौकाल बॉक्स ऑफिस पर जारी है. पहले वीकेंड पर ही इसने कई हॉलीवुड धुरंधरों को भी पछाड़ दिया है. चलिए बताते हैं कैसे अजय देवगन की फिल्म देश के बाहर भी जबरदस्त परफॉर्म कर रही है.

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर गांधी जयंति के मौके पर रिलीज हुई. इस फिल्म ने ग्रैंड ओपनिंग की और पहले वीकेंड पर कई फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े. अजय देवगन ने बॉलीवुड के ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के भी कई धुरंधरों को पछाड़ दिया हैं.

दरअसल अजय देवगन की ‘दृश्यम 3’ ने ग्लोबल स्तर पर भी कई सुपरस्टार्स की फिल्मों को पटखनी दी है. ये फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर दुनिया की नंबर 2 फिल्म बन गई है. ‘दृश्यम 3’ ने पहले वीकेंड पर 211 करोड़ रुपये का ग्रोस कलेक्शन किया है.

अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ को सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि दुनियाभर में खूब प्यार मिल रहा है. इसने अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में शानदार परफॉर्म किया. कॉमस्कोर की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म नॉर्थ अमेरिका में 500 से ज्यादा सिनेमाहॉल में रिलीज हुई. जहां ये 2.7 मिलियन का कारोबार करने में सफल हुई.

Add News18 as
Preferred Source on Google

वहीं यूरोप और खाड़ी देशो में भी इसका जबरदस्त रिस्पॉन्स देखने को मिला. इसने यहां 3.4 मिलियन का कलेक्शन किया तो वर्ल्डवाइड कलेक्शन इसका 273 करोड़ रुपये (शुक्र, शनि और रवि) के पार चला गया.

इस आंकड़े के साथ ही अजय देवगन ने हॉलीवुड स्टार्स को भी जबरदस्त टक्कर दी. दुनियाभर की फिल्मों के वीकेंड कलेक्शन के मामले में यह दूसरी सबसे बड़ी फिल्म बन गई. नंबर 1 पर ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन की इरोटिक थ्रिलर वैरिटी है जिसने वर्ल्डवाइड 62.6 मिलियन डॉलर की कमाई की.

दृश्यम 3 ने इस वीकेंड कलेक्शन के मामले में टॉम क्रूज की फिल्म डिगर को भी पीछे किया. टॉम क्रूज की ये फिल्म इसी हफ्तें थिएटर्स में रिलीज हुई थी जिसे कुछ खास रिव्यू नहीं मिले और इसलिए ये कमाई के मामले में भी पिछड़ती दिखी.

वैरिटी और ‘दृश्यम 3’ के बाद तीसरे नंबर पर ब्रैड पिट की हार्ट ऑफ द बीस्ट रही. बता दें ‘दृश्यम 3’ में अजय देवगन, तब्बू, इशिता दत्ता, श्रिया शरन से लेकर प्रकाश राज और जयदीप अहलावत हैं.

‘दृश्यम 3’ इस फ्रैंचाइजी की आखिरी कड़ी है. मेकर्स ने बताया कि फिल्म का नाम इसलिए उन्होंने दृश्यम द कन्क्लूजन ही सिर्फ इसलिए ही रखा ताकि ये साफ हो कि ये फिल्म का अंत है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Related posts

4600 करोड़ की फिल्म के विलेन का हैरतअंगेज लुक, तीन चुड़ैलों को लेकर आया डूम, 23 सुपरहीरो को देगा टक्कर, 18 दिसंबर को होगी रिलीज | 4600 crore Avengers Doomsday new look of doctor doom Return With 3 witches to take on 23 superheroes MCU Movie releasing in Hindi on 18 December

हॉलीवुड के लीजेंड Robert De Niro से अनुपम खेर की मुलाकात, बॉलीवुड के दिग्गज को मिला ये खास तोहफा

अनुपम खेर-रॉबर्ट डी नीरो:हॉलीवुड दिग्गज से मिले अभिनेता; बातों और मुलाकात के बाद क्या मिला खास तोहफा? – Anupam Kher Reunites With Hollywood Legend And Dearest Friend Robert De Niro During During His Trip To America