‘दृश्यम 3’ के लिए आसन नहीं है बॉक्स ऑफिस की रेस, साउथ की इन 5 दमदार फिल्मों से है महाक्लैश, शुक्रवार को मचेगा बवाल?, Bollywood Hindi News


आज ‘दृश्यम 3’ थिएटर में अकेली न हीं उतरी हैं, इसका सामना बॉक्स ऑफिस पर 5 दमदार साउथ फिल्मों के साथ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में आज ‘दृश्यम 3’ के साथ रिलीज हो रही हैं।

Drishyam 3 Clash With 5 South Indian Movies: बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन की मच अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर फिल्म ‘दृश्यम: द कंक्लूजन’ (Drishyam 3) आखिरकार आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। ‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ के रिलीज का लंबे समय तक फैंस बेसब्री से इंतजार किया था। फिल्म में पहले दोनों पार्ट को ‘दृश्यम’ और ‘दृश्यम 2’ को दर्शकों ने काफी पसंद किया। वहीं, ‘दृश्यम 3’ रिलीज होते को लेकर पॉजिटिव रिव्यू आ रहे हैं। आज ‘दृश्यम 3’ थिएटर में अकेली न हीं उतरी हैं, इसका सामना बॉक्स ऑफिस पर 5 दमदार साउथ फिल्मों के साथ है। आइए जानते हैं कौन-कौन सी फिल्में आज ‘दृश्यम 3’ के साथ रिलीज हो रही हैं।

‘दृश्यम 3’

‘दृश्यम’ फ्रैंचाइजी का तीसरा पार्ट यानी ‘दृश्यम 3’ आज यानी 2 अक्टूबर, 2026 को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अजय देवगन को विजय सलगांवकर के दमदार रोल में नजर आ रहे हैं। मूवी में अजय के अलावा जयदीप अहलावत, तब्बू, श्रिया सरण,प्रकाश राज, इशिता दत्ता और रजत कपूर जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, अजय की ‘दृश्यम 3’ पहले दिन 50 करोड़ तक का कलेक्शन कर सकती है।

येझु कदल येझु मलाई

‘दृश्यम 3’ का सामना ‘येझु कदल येझु मलाई’ से हुआ है। ये एक तमिल भाषा की रोमांटिक फिल्म है। रोमांस के साथ-साथ साइकोलॉजिकल थ्रिलर का भी तड़का लगने वाला है। फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज हो चुकी है।

‘बेल’

शिवा राजकुमार की ‘बेल’ आज यानी शुक्रवार को थिएटर में रिलीज हुई है। इस मूवी में शिवा का एक अलग अंदाज देखने को मिल रहा है। मूवी में शिवा के साथ एक्ट्रेस संजना आनंद, दीक्षित शेट्टी, जयराम जैसे कलकार लीड रोल में हैं। इसे कन्नड़ भाषा में देख सकते हैं। ये एक एक्शन ड्रामा फिल्म है।

डोंट ट्रबल द ट्रबल

फहाद फासिल की फिल्म ‘डोंट ट्रबल द ट्रबल’ तेलुगु और मलयालम में रिलीज हुई है। ये मूवी आज यानी शुक्रवार को रिलीज हुई है। गया है। ये एक फैंटसी मूवी है। इसमें कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगा है। इसे एसएस राजामौली द्वारा प्रेजेंट किया जा रहा है।

बत्था

बत्था (Baththa) 1 अक्टूबर 2026 को रिलीज हुई, एक तमिल एक्शन-ड्रामा फिल्म है। मूवी में विजय सेतुपति और लिजोमोल जोस मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म 1980 के दशक के मद्रास (चेन्नई) की पृष्ठभूमि पर आधारित है। इसकी कहानी एक खूंखार स्थानीय डॉन के इर्द-गिर्द घूमती है।

सिग्मा

‘सिग्मा’ (Sigma) 2 अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। ‘सिग्मा’ एक एक्शन-एडवेंचर और थ्रिलर फिल्म है। इसका निर्देशन जेसन संजय ने किया है। मूवी में सुदीप किशन, फारिया अब्दुल्ला और संपत राज जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं।



Source link

Related posts

‘द पैराडाइज’ की कमाई से खुश सोनाली कुलकर्णी, पैपराजी संग केक काटकर मनाया जश्न

हनुमान अंश तेलुगु रिलीज:हिंदी पट्टी के बाद अब साउथ सिनेमाघरों में सजेगी फिल्म; जानिए कब देगी दस्तक? – Hombale Films Announced Hanuman Ansh Movie Release Date In Telugu Amid Tremendous Box Office Collection

‘दृश्यम 3’ ने आते ही बरपाया कहर, दोपहर 12 बजे तक साल की 34 फिल्मों के उड़ाए परखच्चे